गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड के बाद भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता इमरान जेल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद जुम्मे की नमाज पर विवादित बयान देने वाले नेता मोहम्मद इमरान को पुलिस ने भेजा जेल। इलाक़े में पुलिस बल तैनात।

गाजियाबाद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान भड़काऊ बयानबाजी करने का मामला सामने आया है। इसका आरोप स्थानीय नेता इमरान पर लगा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इमरान पहले समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। उस समय वो सपा सरकार में वो नगर अध्यक्ष रहे हैं। आरोपी नेता को इससे पहले भी लोगों को भड़काने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

किसी के बाप में दम नहीं, जो हमारी नमाज रोक दे

सूर्या हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में लगी है। अभी भी पुलिस को तैनात रखा गया है, हालांकि माहौल शांत है और बाजार भी खुल रहे हैं। वहीं, रविवार को सपा सरकार में नगर अध्यक्ष रहे मोहम्मद इमरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सूर्या हत्याकांड के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने जुमे की नमाज न होने की चेतावनी दी थी। पुलिस की मुस्तैदी में शांति पूर्वक जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं, मोहम्मद इमरान जो कि सूर्या के पड़ोसी भी हैं। उन्होंने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि किसी के बाप में दम नहीं, जो हमारी नमाज रोक दे।

बयानबाजी के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने जब एकत्र भीड़ और तेज आवाज में हो रही बयानबाजी को सुना तब मौके से इमरान को हिरासत में लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

पहले सपा से जुड़े रहे, फिर AIMIM से मांगा टिकट, लेकिन…

मोहम्मद इमरान पूर्व में समाजवादी पार्टी का खोड़ा से नेता रहा है। उसके बाद उसने सपा छोड़ एआईएमआईएम पार्टी से खोडा नगर पालिका से एक वार्ड के लिए टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। जिसके बाद इमरान निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा और हार गया। वहीं एआईएमआईएम महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा का कहना है कि इमरान नामक व्यक्ति से पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। वह कभी भी पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं रहा।

सूर्या को चाकू घोंपकर मार दिया गया था

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद में बीते दिनों सूर्या नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बाइक विवाद को लेकर असद नामक मुख्य आरोपी ने उसे चाकू घोंपकर मार दिया था। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन तीनों के ऊपर चाकू उपलब्ध कराने, वारदात को अंजाम देने में मदद करने और उकसाने का आरोप है। फिलहाल इलाके में शांती बनाए रखने के लिए पुलिसबल तैनात है, ताकि मामला ज्यादा गंभीर न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.