पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 09 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 09 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 जून 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 26:37 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 09:40 तक
*🌠पश्चात्-*  उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* तैतिल – 15:08 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 08:17 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 25:15
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 15:49 से 17:33
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी नवमी 26:37 तक पश्चात् दशमी प्रारम्भ , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:40 से सूर्योदय तक ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सद्गुरु स्वामी श्री टेऊँराम चालीहा महोत्सव 2026 (श्री अमरापुर स्थान, जयपुर) , डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस , श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती , श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस , मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस (Coral Triangle Day) व विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day {WAD}) व अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी दशमी 25:00 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:22 से , विघ्नकारक भद्रा 13:50 से 24:59 तक व विश्व दृष्टिदान संकल्प दिवस (विश्व नेत्रदान दिवस)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पीडापि मङ्गलायैव*
*स्मारयन्ती प्रभोः पदम्।*
*मग्नःसम्पत्तिभोगेषु*
*प्रभुं   कः   प्रतिपद्यते ।।*
★डॉक्टर कृपाराम त्रिपाठी अभिराम
*अर्थात् 👉*
_तकलीफ़ भी मंगलकारिणी होती है क्योंकि वह प्रभु के चरणों का स्मरण कराती है। सम्पत्ति के भोग में डूबा भला कौन प्रभु की शरण में जाता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 जून 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। आपके लिए समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो , )
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सही रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।  करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। घर पर आज अपके मन पसंद का खाना बनेगा , जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे  इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । प्रेमी भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1732 – जेम्स ओग्लेथॉरप को जॉर्जिया की कॉलोनी के लिए एक शाही चार्टर प्रदान किया गया।
1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1772 – क्रांतिकारी युद्ध का पहला नौसैनिक हमला प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ।
1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1790 – वेल्स में मिलफोर्ड हेवन के बंदरगाह की स्थापना के लिए रॉयल सहमति दी गई।
1807 – पोर्टलैंड के ड्यूक ने यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव जीता।
1815 – लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1833 – दुबई को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली।
1851 – सतर्कता रूपों की एस एफ समिति (पहली बार) स्थापित की गयी।
1873 – लंदन में एलेक्जेंड्रा पैलेस को इसके खोलने के बाद केवल एक पखवाड़े के बाद आग से नष्ट कर दिया गया।
1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1910 – जापान और रूस ने पूर्व क्षेत्र के विभाजन पर एक समझौते किया।
1923 – ब्रिंक्स ने पहली बख्तरबंद सुरक्षा वैन का खुलासा किया।
1930 – शिकागो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड बिल्डिंग को खोला गया।
1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1942 – ब्रिटिश विमान ने टारंटो में इतालवी नौसेना बेस पर हमला किया।
1944 – रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1960 – चीन में चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1991 – इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वेदश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
1999 – नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1999 – कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं,।
2001 – ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
2006 – म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
2008 – केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
2008 – अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।
2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
2011 – भारत के मशहूर चित्रकार और फिल्म निर्देशक रह चुके एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन।
2011 – दुनिया का पहला कृत्रिम अंग सबसे कम समय में प्रत्यारोपित किया गया। इसमें सांस की नली को बदला गया था।
2019 – जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के केशवान क्षेत्र में सेना की 26 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस के विशेष दस्ते ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया , जिसे आतंकियों ने पहाड़ को काट बनाया था , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – हांगकांग में प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन में लगभग दस लाख 40 हजार लोग शामिल हुए।
2020 – असम के तिनसुकिया जिले में बागजान के तेल के कुएं में लगी आग बेकाबू हो गई। कुएं के डेढ़ किमी के दायरे में रहने वाले कम से कम 6,000 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में रखा गया।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर के 423 लोगों को सऊदी अरब से तीन विशेष विमानों से स्वदेश वापस लाया गया।
2021 –  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्विट्जरलैंड के फेडरल काउंसलर के साथ विचार-विमर्श किया व कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की।
2021 – चीनी सेना ने ताइवान के क़रीब समंदर में एंफ़िबियस लैंडिंग एक्सराइसज़ की।
2022 – निर्वाचन आयोग ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान 18 जुलाई को।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया।
2022 – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हेई फॉन के होंगहा शिपयार्ड में तीव्रगति की 10 करोड़ डॉलर की राशि से निर्मित 12 रक्षक नौकाएं वियतनाम को सौंपी।
2023 – मणिपुर हिंसा में उग्रवादियों ने ली तीन लोगों की जान, दो घायल हुए।
2023 – धनबाद कोयला खदान में धंसने से कई मजदूर दबे, 3 शवों को निकाला गया…रेस्क्यू जारी रहा।
2023 – श्री परशोत्तम रूपाला ने सागर परिक्रमा के सातवें चरण के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की।
2023 – IICA और RRU ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2024 – श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली , देश के पहले PM जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की।
2024 – कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले में बस खाई में गिरने से 10 की मौत हुई।
2025 – श्रीलंका के कोलंबो से भारत के मुंबई शहर की ओर जा रहे जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट से भीषण आगी जिसमें 22 क्रू मेंबर्स में 4 लापता; 18 का रेस्क्यु हुआ।

*9 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1912 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1913 – चौधरी दिगम्बर सिंह – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
1931 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
1933 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
1942 – अनिल मणिभाई नायक – सन २००९ में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1949 – किरण बेदी, भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस।
1959 – किरण मार्टिन – एक बच्चों की चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आशाकी संस्थापक।
1976 – अमीषा पटेल, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1981 – अनुष्का शंकर, भारतीय संगीतका।
1985 – सोनम कपूर, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1986 – करन वाही एक हिन्दी धाराविकों व फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
2016 – मिजोरम की बाल गायिका एस्थर लालदुहावमी ह्नाम्ते, जिन्हें कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

*9 जून को हुए निधन👉*

1900 – बिरसा मुंडा – आदिवासी नेता और लोकनायक।
1931 – हरि किशन सरहदी – भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी।
1934 – दिनेश चंद्र मजूमदार – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1936 – अब्बास तैयबजी – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1990 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1991 – राज खोसला – हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
1993 – सत्एन बोस, हिन्दी चलचित्र निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)।
1995 – एन.जी. रंगा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता।
2011 – मक़बूल फ़िदा हुसैन – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार।
2020 – अफ्रीकी देश बुरुंडी के राष्ट्रपति पियरे कुरुनजीजा का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर राल्फ कॉल्टन (87) का निधन हुआ।
2025 – भारत के प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्देशक पार्थो घोष (75) का निधन हुआ।

*9 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 सद्गुरु स्वामी श्री टेऊँराम चालीहा महोत्सव 2026 (श्री अमरापुर स्थान, जयपुर)।
🌟 डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस।
🌟 श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती।
🌟 श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस।
🌟 मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस (Coral Triangle Day)।
🌟 विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day {WAD})।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.