पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 11 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 11 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 जून 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 22:39 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 08:17 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बव. – 11:55 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 24:59 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 26:26
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 08:17 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 14:05 से 15:49
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी एकादशी 22:39 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , श्री पुरुषोत्तमा (कमला) एकादशी व्रत सभी के लिए , बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 11:31 पर , शुक्र पुष्य नक्षत्र में 14:06 पर , पंचक 08:17 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , पारशी बेहमन मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस व श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी द्वादशी 19:39 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:29 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:29 तक व विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं  मानं  च  मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम्।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 जून 2026 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बढिया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे । आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठा पाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल कुछ हद तक निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1788 – रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा।
1825 – न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003 – कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006 – नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
2008 – भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
2019 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया।
2019 – मध्य प्रदेश का बांचा गाँव भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना।
2019 – भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई।
2020 – कोरोना : ऑपरेशन समुद्र सेतु – भारतीय नौसैना का युद्धपोत आईएनएस शार्दुल ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात पोरबंदर बंदरगाह पर लौटा।
2021 – रूस के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित तीन भारतीय उद्यमों का चयन किया।
2022 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय – ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2023 – जी-20 विकास मंत्रियों की तीन दिन की बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 – कर्नाटक में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा करना मुफ्त हुआ , CM सिद्दरमैया ने शक्ति योजन लॉन्च की।
2023 – भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ।
2024 – अफ़गानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र)।
2024 – जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई व एक आतंकी भी मारा गया।
2025 – जयपुर-दौसा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत हुई।

*11 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 -राम प्रसाद बिस्मिल – महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि।
1909 – के. एस. हेगड़े – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1927 – लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1942 – पॉल रत्नासामी – एक भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक।
1947 – शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी – भारत के मुख्य 17 वें चुनाव आयुक्त थे।
1948 – लालू प्रसाद यादव – भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1989 – मानसी जोशी – एक भारतीय पैरा – बैडमिन्टन खिलाड़ी।

*11 जून को हुए निधन👉*

1924 – वासुदेव वामन शास्त्री खरे – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक।
1950 – पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) मराठी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वतंत्रता सेनानी थे।
1970 – लीला नाग – प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।
1983 – घनश्यामदास बिड़ला – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1997 – मिहिर सेन – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
2012 – ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री।
2013 – विद्या चरण शुक्ल – एक प्रख्यात भारतीय नेता ।
2021 – रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष पूज्य स्वामी शिवमयानंदजी (रानेन महाराज) का गंभीर कोविड निमोनिया के कारण निधन हुआ।
2021 – ओलंपियन व स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर का 91 साल की उम्र में  निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद और ओडिशा के पूर्व सूचना आयुक्त प्रोफेसर राधा मोहन (78) का निधन हो गया।
2021 – मशहूर कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया (67) का कोरोना महामारी की वजह से निधन हुआ।
2021 – देश के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगढ़िया का कोरोना के चलते निधन हुआ।
2023 – स्विस बाब्‍स्‍ले जीन विक्की (89) का निधन हुआ।
2024 – स्विस गायक एरिक टेपी (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पत्रकार हावर्ड फाइनमैन (75) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी गायक – गीतकार , वोकल अरेंजर और निर्माता ब्रायन विल्सन
(82) का श्वसन विफलता से निधन हुआ।

*11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती।
🌟 श्री लालडेंगा जयन्ती।
🌟 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस।
🌟 श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस।
🌟 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.