भिवानी: पार्किंग की मांग को लेकर पूर्व पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, ग्रिल पर धरना

भिवानी में पार्किंग की भारी समस्या के खिलाफ पूर्व पार्षद ईश्वर मान ग्रिल पर धरने पर बैठे। खाली पड़ी पुलिस की जमीन को पार्किंग बनाने की रखी मांग।

भिवानी। पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस विभाग की कई दशकों से खाली पड़ी जमीन को सार्वजनिक वाहन पार्किंग के लिए खोलने की मांग को लेकर सर्कुलर रोड के बीच बने डिवाइडर की नुकीली ग्रील पर मचान बना धरना दिया।

मान का आरोप है कि पुलिस पार्किंग की व्यवस्था की बजाय केवल चालान काटने में लगी रहती है। पूर्व पार्षद ईश्वर मान की मांग है कि घंटा घर और हांसी गेट के बीच में नेहरू पार्क के साथ पुलिस विभाग की एक एकड़ के करीब जमीन खाली पड़ी है। यहां लोग कूड़ा डाल रहे हैं। अगर इसे आमजन की गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाया जाए तो यहां ना जाम लगेगा ना लोग परेशान होंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.