नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 15 जून से उड़ानें शुरू, जानें क्या है खास
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू। पहले चरण में 6 शहरों के लिए सेवा, साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लक्ष्य। जानें रूट और कनेक्टिविटी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कहना है कि इस साल के आखिर में इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीईओ नीतू समरा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि ‘इस साल के आखिर तक इंटरनेशनल उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल 15 जून से हम कुछ शहरों के लिए रोजाना लगभग 6 उड़ानों से शुरुआत कर रहे हैं जिसे जुलाई में बढ़ाकर 20 शहरों से जोड़ा जाएगा। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा और अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा।’
नीतू ने आगे बताया कि ‘हम पहले फाइनेंशियल ईयर में 40 से 50 लाख यात्रियों के आने उम्मीद कर रहे हैं। हमें साउथ ईस्ट एशिया, यूएई और भी कई दूसरी जगहों के लिए कई एयरलाइंस ने दिलचस्पी दिखाई है। उम्मीद है कि साल के अंत तक इंटरनेशनल सर्विस भी शुरू कर दी जाएं।’
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर क्या बोलीं सीईओ?
नोएडा एयरपोर्ट की सीईओ ने आगे बताया कि ‘एयरपोर्ट की लोकेशन बहुत अच्छी जगह पर है क्योंकि यह यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। यहां तक बिना सिग्नल फ्री आसानी से पहुंचा जा सकता है। ग्रेटर नोएडा ये यहां पहुंचने में लगभग 25 मिनट तो नोएडा से 45 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा एनसीआर के अन्य इलाकों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद और दूसरे शहरों से भी एयरपोर्ट की अच्छी कनेक्टिविटी है। हम कई एयरलाइंस से संपर्क में हैं। सबसे पहले इंडिगो अपनी सर्विस शुरू करेगी और इसके बाद 16 जून को अकासा एयरलाइंस। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया से भी बातचीत जारी है। उम्मीद है जल्द वे भी अपनी सर्विस शुरू कर देंगे।’
दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की उम्मीद
दिल्ली-एनसीआर के लोग अबतक दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर निर्भर हैं। मगर 15 जून के बाद से नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ाने शुरू होने से माना जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम हो सकता है।
रोजगार बढ़ने की उम्मीद
ऐसा माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इलाके में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और युवाओं के लिए रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आस-पास रेजिडेंशियल इलाकों की मांग भी बढ़ने की उम्मीद है जिससे जेवर के आस-पास जमीन के दाम में आने वाले समय में और तेजी से बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च महीने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।