हरियाणा ITI एडमिशन 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेडलाइन

हरियाणा ITI दाखिले 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई। ट्रेड चयन और दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

कैरू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इससे उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे।

हालांकि ट्रेड चयन का विकल्प अभी उपलब्ध नहीं होने से आवेदकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश की सरकारी आईटीआई में मैपिंग प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण फिलहाल विद्यार्थियों को ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संभावना है कि दाखिले की अंतिम तिथि के बाद संबंधित लिंक उपलब्ध कराया जाएगा जिसके बाद विद्यार्थी ट्रेड का चयन कर सकेंगे। ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध न होने से आवेदकों को यह चिंता बनी हुई है कि किस आईटीआई में कौन-सी ट्रेड में दाखिला मिलेगा। इस कारण कई विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.