पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 जून 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 18:14 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 13:59 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* तैतिल – 05:24 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 10:22 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 14:37
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 14:08
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी दशमी 18:14 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा , श्री गंगा जन्म लग्न 2 (वृष) , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत समाप्त , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व) , श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव , सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री रामेश्वर यात्रा – दर्शन / पूजन , श्री बटुक भैरव जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) , आचार्य श्री अजितसागरजी — आचार्य पद (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी) , आर्यिका श्री सुवीरमतिजी — आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी) , आर्यिका श्री अवगममतिजी — समाधि (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी) , वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस , भगत शिरोमणि श्री ध्यानू जी जयन्ती  (नादौन , 439 वीं) , श्री दामोदर हरी चापेकर जयन्ती , डा॰ श्री जगन्नाथ मिश्र जयन्ती , पंडित श्री श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस , श्री नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस , बूंदी स्थापना दिवस (राजस्थान में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर , 784वां) व पासपोर्ट सेवा दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी एकादशी 20:11 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , श्री निर्जला /भीमसेनी एकादशी व्रत (सभी के लिए , चीनी सुवर्ण सहित दान) , काशी के दशाश्वमेघ घाट से श्री विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा – दर्शन एवं पूजन , श्रीश्यामबाबा जागरण , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:29 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:09 से 20:10 तक , कतल की रात (मु.) , श्री गायत्री जयन्ती (निर्जला एकादशी) , श्री रुक्मिणी विवाह (उड़ीसा)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः    किं   करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 जून 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु ,  वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। संतान के लिए समय अवश्य निकले। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। संतान को अवश्य समय दे। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार सदस्यों के लिए समय अवश्य निकले। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें। खाने पीने की वस्तुओं / सामग्री पर ध्यान दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। परिजनों के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकले। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। समय निकालने पर घूमने फिरने और मनोरंजन से सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। नित्य प्रयोग और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।
1241 – 1241 ई0 में देवी सिंह हाड़ा देवा हाड़ा के द्वारा बूॅंदा मीणा को पराजित कर बूॅंदी रियासत की स्थापना की गई (1242 का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
1564 – भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
1717 – इंग्लैंड का प्रीमियर ग्रैंड लॉज, ‘आधुनिक’ और पहला फ्री-मैसन ग्रांड लॉज (जो 1813 में इंग्लैंड के प्राचीन ग्रैंड लॉज की इंग्लैंड के साथ ग्रैंड लॉज के साथ विलय) लंदन में स्थापित किया गया।
1725 – डब्लिन में आयरलैंड के ग्रैंड लॉज की पहली बैठक हुई। यह विश्व का फ्रीमिसनरी में दूसरा सबसे वरिष्ठ ग्रांड लॉज बना।
1731 – फिलाडेल्फिया के फ्रीमेसन और मेयर विलियम एलेन को पेंसिल्वेनिया के प्रांतीय ग्रैंड मास्टर नियुक्त किया गया।
1735 – ग्रेट ब्रिटेन के जादूगर अधिनियम 1735 की प्रभावी तिथि जो कि जादूगरों का अभ्यास करने वाले या जादुई शक्तियां रखने वाले व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए दावेदारों को अपराधी घोषित करता था।
1748 – किंग्सवुड स्कूल ब्रिस्टल में जॉन वेस्ले और उनके भाई चार्ल्स वेस्ले द्वारा खोला गया।
1778 – डेविड रितनहाउस ने फिलाडेल्फिया में कुल सौरग्रहण ग्रहण किया।
1793 – फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।
1794 – बाउडूइन कॉलेज की स्थापना ब्रंसविक, मेन में हुई।
1812 – फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।
1812 – वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया।
1843 – वीन्सेन्ज़ो सॉलिवा ने घोषणा किया की कोई यहूदी इटली में यहूदी बस्ती के बाहर नहीं रह सकता।
1859 – फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।
1918 – कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।
1922 – अमेरिकन प्रोफेशनल फुटबॉल एसोसिएशन ने नेशनल फुटबॉल लीग का नाम बदला।
1948 – विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली विश्व स्वास्थ्य परिषद जीनेवा में आयोजित की गई।
1961 – भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
1963 – डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
1966 – मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
1967 – पासपोर्ट अधिनियम का अधिनियमन हुआ।
1974 – भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह पारी और 285 रन से हारा।
1975 – न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।
1995 – दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप जीता।
2002 – अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।
2004 – जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
2005 – अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
2006 – फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
2007 – इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – विबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। मेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।
2012 – मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2019 – भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2019 – मोहम्मद औलद ग़ज़ाउनी को मॉरिटानिया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
2019 – चीन ने पांच सौ किलोग्राम से ज्यादा वजनी सामान ले जाने में सक्षम एक मानवरहित मालवाहक विमान का सफल परीक्षण किया।
2020 – हरियाणा के रोहतक में दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई।
2020 – भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकार केन्‍द्र-इन स्‍पेस की स्थापना को मंजूरी मिली , (इसरो) ने निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोल दिया।
2020 – अफगानिस्तान के उत्तरी प्रान्त बल्ख में किए गए हवाई हमले में तालिबान के 25 आतंकी मारे गए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से टॉय-केथॉन-2021 के प्रतिभागियों से बातचीत की व केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने समुद्री राज्य विकास परिषद की 18वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2021 – भारत ने ओडिशा तट से सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया।
2022 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को मिली संवैधानिक सुरक्षा खत्म कर दी।
2022 – DRDO और भारतीय नौसेना ने कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
2022 – भारतीय वायु सेना ने पहले ‘युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम’ के लिए कैपस्टोन सेमिनार का आयोजन किया।
2022 – भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों के प्रदर्शन संबंधी मानक निर्धारित किए।
2023 – किशनगंज में निर्माणाधीन एनएच-327 ई फोरलेन के बीच मेंची नदी पर बना पुल धंसा।
2023 – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में क्रूड बम धमाके में 1 की मौत व 3 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे।
2024 – रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, सबसे तेज फिफ्टी लगाई।
2025 – भारत सरकार ने NAVYA (Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls) योजना शुरू की।

*24 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1588 – शिरोमणि ध्यानू भगत जी का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव टपरा में हुआ था।
1863 – विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे – प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।
1869 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1885 – तारा सिंह – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।चघंकक
1897 – ओंकारनाथ ठाकुर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1904 – अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस का जन्‍म हुआ था। हैरिस ने द जंगल बुक के बल्‍लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।
1937 – अनीता देसाई – अंगेजी साहित्य की एक प्रख्यात लेखिका।
1937 – डा॰ जगन्नाथ मिश्र भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1970 – अतुल अग्निहोत्री – भारतीय अभिनेता।
1987 – लियोनेल मेस्सी –  खिलाड़ी अर्जेण्टीना ।

*24 जून को हुए निधन👉*

1564 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।
1881 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा – ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1950 – दरवान सिंह नेगी वीसी विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सैनिकों में से एक थे।
1984-  नवकृष्ण चौधरी – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2001 – अवधानम सीता रमन – भारतीय लेखक व पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक थे।
2014 एली वालच – संयुक्त राज्य अमेरिका अभिनेता ।
2019 – राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन।
2020 – कोविड-19 से संक्रमित तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का निधन हुआ।
2021 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक-छायाकार सिवन का निधन हुआ।
2023 – बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी सेड्रिक रूसेल (45) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी डीन स्मिथ (91) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई साइकिल चालक इयान स्टरी ब्राउन (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रैपर और गायक-गीतकार शिफ्टी शेलशॉक (49) का निधन हुआ।
2025 –  पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक डॉ. एम. आर. राजू (मुदुंडी रामकृष्ण राजू , 95) का निधन हुआ।
2025 – महाराष्ट्र के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी और ‘राष्ट्र सेवा दल’ के वरिष्ठ नेता वसंत नचाने (99) का निधन हुआ।

*24 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व)।
🌟 श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव।
🌟 सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस।
🌟 श्री रामेश्वर यात्रा – दर्शन – पूजन।
🌟 श्री बटुक भैरव जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी)।
🌟 आचार्य श्री अजितसागरजी — आचार्य पद (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी)।
🌟 आर्यिका श्री सुवीरमतिजी — आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी)।
🌟 आर्यिका श्री अवगममतिजी — समाधि (जैन , ज्येष्ठ सुदी दशमी)।
🌟 वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस।
🌟 भगत शिरोमणि श्री ध्यानू जी जयन्ती (नादौन , 439 वीं)।
🌟 श्री दामोदर हरी चापेकर जयन्ती।
🌟 डा॰ श्री जगन्नाथ मिश्र जयन्ती।
🌟 पंडित श्री श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस।
🌟 श्री नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस।
🌟 बूंदी स्थापना दिवस (राजस्थान में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर , 784वां)।
🌟 पासपोर्ट सेवा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.