सेक्टर 119 की सोसायटी में AC फटने से लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; फ्लैट से उठ रहीं लपटें

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के अंदर लगे एसी में अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे फ्लैट में फैल गईं। आग की ऊंची लपटों और उससे उठते घने काले धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया।

घटनास्थल पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसायटी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस घटना के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.