पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 10 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 10 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 जुलाई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 08:18 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी – 29:25 (शनि सुबह 05:25) तक
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 13:46 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* विष्टि – 08:18 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति – 07:14 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 25:48
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 18:45 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:26
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी दशमी 08:18 तक पश्चात् एकादशी 29:25 (शनिवार सुबह 05:25) तक , योगिनी एकादशी व्रत (स्मार्त / गृहस्थी आदि के लिए) , विघ्नकारक भद्रा 08:17 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस , श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस , श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस , मातृ सुरक्षा दिवस (पूरे विश्व में) व राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (भारत – 26वाँ , National Fish Farmers’ Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वादशी 26:06 तक पश्चात् त्रयोदशी 29:25 (शनिवार सुबह 05:25) तक , प्रदोष व्रत ,योगिनी एकादशी व्रत (वैष्णव / साधु-संन्यासी आदि के लिए) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 11:04 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 11:04 तक बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार) व विश्व जनसंख्या दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पीडापि मङ्गलायैव*
*स्मारयन्ती प्रभोः पदम्।*
*मग्नःसम्पत्तिभोगेषु*
*प्रभुं कः प्रतिपद्यते ।।*
★डॉक्टर कृपाराम त्रिपाठी अभिराम
*अर्थात् 👉*
_तकलीफ़ भी मंगलकारिणी होती है क्योंकि वह प्रभु के चरणों का स्मरण कराती है। सम्पत्ति के भोग में डूबा भला कौन प्रभु की शरण में जाता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 जुलाई 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। क्योंकि आज का समय आपके साथ है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।
1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया।
1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।
1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।
1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।
1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
1947 – मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी – एफ़ 02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
2019 – फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया।
2019 – विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया ।
2019 – दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आइएसआइसी) में रोबोट से रीढ़ की हड्डी के पांच सफल ऑपरेशन किए गए।
2020 – पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने पर चीन और भारत सहमत हुए ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।
2020 – चीन के ‘कुइझोउ-11 (केजेड -11)’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण असफल हुआ।
2020 – तुर्की के हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया।
2021 – विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया व जयशंकर ने 394 साल बाद महारानी केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को सौंपे जो 1627 में गोवा लाए गए थे।
2022 – समुद्री परीक्षणों के चौथे चरण का समापन
स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) के लिए समुद्री परीक्षण का चौथा चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
2022 – भारतीय वायु सेना ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का शुभारंभ किया।
2022 – मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में जानकारी दी कि नागपुर में विश्व रिकॉर्ड- सिंगल कॉलम पियर्स पर समर्थित मेट्रो रेल और फ्लाईओवर हाईवे के साथ सबसे लंबे डबल डेकर मार्ग सेतु (3.14 किमी) का निर्माण हुआ।
2022 – विश्व शांति मंच 2022 का दसवां संस्करण बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में विज़िटर्स कॉन्फ्रेंस – 2023 का उद्घाटन किया।
2023 – व्यापार और निवेश कार्य समूह की तीसरी बैठक गुजरात के केवड़िया में शुरू हुई।
2023 – भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत संस्कृति कार्य समूह ने ‘लंबानी कढ़ाई की वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन’ कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2023 – न्यू इंग्लैंड और न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश के कारण ऐतिहासिक बाढ़ आई।
2024 – उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ – आगरा एक्सप्रेसवे पर बस व कंटेनर की टक्कर से 18 लोगों की मौत व 19 से अधिक लोग घायल हुए।
2024 – भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कहा धारा 125 के तहत, तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी पति से गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार।
2025 – दिल्ली-NCR में 10 सेकेंड तक 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए, हरियाणा के झज्जर में केंद्र था।
*10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1856 – निकोला टेस्ला – आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यांत्रिक अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता और भविष्यवादी थे।
1910 – भारत पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग में लोंगेवाला युद्ध के नायक कर्नल धर्मवीर सिंह।
1921 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1934 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
1942 – सैयद अली एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी (टोकियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम सदस्य)।
1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय महान क्रिकेटर।
1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
1951 – राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1956 – आलोक नाथ – हिन्दी फिल्म अभिनेता।
1983 – चित्रा कुलथुम्मुरिलिल सोमन(ओलम्पिक एथलीट ) का जन्म कोट्टायम, केरल में हुआ था।
*10 जुलाई को हुए निधन👉*
1927 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
2004 – अब्दुल गफ़ूर – बिहार राज्य के तेरहवें मुख्यमंत्री रहे।
2006 – अहमद नदीम कासमी – एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि, पत्रकार, साहित्यिक आलोचक, नाटककार और लघु कथा लेखक थे।
2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
2020 – हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई।
2020 – इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन (85) का निधन हुआ।
2021 – पन्नियमपिल्ली कृष्णनकुटी वारियर – एक प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक थे।
2021 – काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी (67) का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक (85) का ढाका में निधन हुआ।
2023 – डेनिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉमी मोलर नीलसन (61) का निधन हुआ।
2023 – डच पत्रकार और लेखिका मार्गा मिंको (103) का निधन हुआ।
2024 – डेव लॉगिंस, अमेरिकी गायक-गीतकार का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंद्र शेखर दुबे / ददाई दुबे (87) का निधन हुआ।
*10 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस।
🌟 श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस।
🌟 श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस।
🌟 मातृ सुरक्षा दिवस (पूरे विश्व में)।
🌟 राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (भारत – 26वाँ , National Fish Farmers’ Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*