भिवानी: गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष ओरल हेल्थ चेकअप अभियान शुरू
भिवानी में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए ओरल स्क्रीनिंग शुरू। दांतों की समस्याओं से बचाव और सही पोषण की दी गई जानकारी।
भिवानी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत भिवानी जिले में एक नई पहल शुरू हुई है। अब गर्भवती महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य के साथ उनके ओरल हेल्थ पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Related Posts
खान-पान में बदलाव और संभावित बीमारियों के प्रति भी महिलाओं को सजग रहना चाहिए। सही पोषण और मुंह की नियमित सफाई से जच्चा-बच्चा दोनों को संक्रमणों से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी गर्भवती महिला इस सुविधा से वंचित न रहे। यह ओरल स्क्रीनिंग अभियान हर महीने की 9, 10 और 23 तारीख को तथा प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर चलाया जाता है। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और समस्याओं का समय पर निदान हो सकेगा।