ढिगावामंडी: बस शेल्टर के अभाव में खुले आसमान के नीचे खड़े होते हैं यात्री
लोहारू-भिवानी हाईवे पर बसे ढिगावामंडी कस्बे में आज तक स्थायी बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाया है। धूप-बारिश में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करते हैं लोग।
ढिगावामंडी। धूप, बारिश और इंतजार… बस पड़ाव की यही पहचान बनकर रह गई है। लोहारू-भिवानी एक्सटेंशन हाईवे-709ई के दोनों ओर बसे करीब दस हजार की आबादी वाले ढिगावामंडी कस्बे में आज तक स्थायी बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाया है।