Noida Aqua Line Metro Extension: बॉटेनिकल गार्डन से सीधे जुड़ेंगे सेक्टर-142 और ग्रेटर नोएडा, L&T करेगी निर्माण
नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार का टेंडर L&T को मिला। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और बोड़ाकी तक दो नए रूटों का निर्माण 1 महीने में शुरू होगा।
नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जब से जेवर एयरपोर्ट शुरू हुआ है, तब से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अब नोएडा के एक्वा लाइन का विस्तार करने का फैसला किया गया है और इसके लिए दो नए रूटों का चयन भी हो गया है. साथ ही इसके निर्माण के लिए कंपनी का चयन भी कर लिया गया है. बुधवार को खोली गई फाइनेंशियल बोली में 9 कंपनियों ने बोली लगाई थी. लेकिन टेंडर एलएंडीटी को मिला.
एक महीने के भीतर शुरू होगा निर्माण कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का दो बार री टेंडर किया गया है. लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि पूरा निर्माण कार्य एलिवेटेड ट्रैक के तौर पर होगा. इसका निर्माण L&T करेगी और सुपरविजन एनएमआरसी खुद करेगी.

अभी कैसे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाते हैं लोग
एक्वा लाइन के विस्तार से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करना आसान हो जाएगा. दिल्ली से ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन से आने वाले यात्री बॉटेनिकल गार्डन से सीधे सेक्टर-142 के लिए मेट्रो ले सकेंगे. फिलहाल लोगों को पहले बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-52 मेट्रे स्टेशन तक जाते हैं. इसके बाद नीचे उतरकर पैदल या ई-रिक्शा से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन जाते हैं और फिर ग्रेटर नोएडा की मेट्रो यानी कि एक्वा लाइन की मेट्रो पकड़ते हैं. नए रूट के बनने से लोगों को इस झंझट से मुक्ति मिलेगी.

बॉटेनिकल गार्डन से सीधा ग्रेटर नोएडा
बता दें कि जो दो नए रूट का विस्तार किया जाएगा. उसमें एक रूट मजेंटा लाइन के बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक जाएगा. जिसकी कुल दूरी 12.5 किलोमीटर की होगी. इसकी कुल लागत 2254.35 करोड़ रुपये है. इसमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज के स्टेशन शामिल होंगे. वहीं दूसरा रूट ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक जाएगी, जिसकी दूरी 2.6 किलोमीटर होगी. इसकी कुल लागत 416 करोड़ रुपये है.