भिवानी की स्वर्ण पदक विजेता बेटियों का उपायुक्त निवास पर सम्मान, DC साहिल गुप्ता ने दिया प्रीतिभोज
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लाम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी और प्रिया को भिवानी डीसी साहिल गुप्ता ने सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर।
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने निवास पर प्रीतिभोज देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लाम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी ढांडा और प्रिया घणघस का स्वागत करते हुए कहा कि भिवानी की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का गौरव बढ़ाया है।