हरिद्वार से संसद भवन जा रहे कांवड़ियों को पुलिस ने गन्नौर में रोका, जानें पूरा मामला

हरिद्वार से संसद भवन की ओर बढ़ रहे 'ऑपरेशन सारथी' के कांवड़ियों को पुलिस ने गन्नौर जीटी रोड पर रोका। मांगों को लेकर संसद पर गंगाजल चढ़ाने जा रहे थे ड्राइवर।

गन्नौर  : हरिद्वार से गंगा जल लेकर संसद भवन की तरफ निकले कांवड़ियों को गन्नौर में पुलिस ने रोक दिया है। ये कांवड़िए ड्राइवर एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं और अपनी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज हैं। कांवड़ियों का कहना है कि जब उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने संसद भवन पहुंचकर गंगा जल चढ़ाने का फैसला किया।

एक अगस्त को हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकले कांवड़ियों को गन्नौर जीटी रोड पर पुलिस ने रोक लिया। मौके पर गन्नौर एसीपी के साथ गन्नौर और बड़ी थाना प्रभारी पहुंचे और कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।1 अगस्त को हरिद्वार से शुरू हुआ सफर गन्नौर पहुंचते ही रुक गया। कंधों पर कांवड़ और हाथों में गंगा जल लेकर संसद भवन की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों को पुलिस ने जीटी रोड पर रोक दिया। सतीश, सुरेंद्र कांवड़ियों का कहना है कि वे ड्राइवर एसोसिएशन संघ से जुड़े हैं और लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने संसद भवन पहुंचकर गंगा जल चढ़ाने का फैसला किया।

कांवड़ियों के मुताबिक, वे एक अगस्त को हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन गन्नौर पहुंचते ही पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। इस यात्रा को उन्होंने आपरेशन सारथी का नाम दिया है और यात्रा में अलग-अलग प्रदेशो के ड्राइवर इन कावड़ यात्रा में शामिल है। सूचना मिलते ही गन्नौर एसीपी, गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह और बड़ी थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल कावड़ियों को समझा कर सतकुम्भ शिव मंदिर में भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.