रेवाड़ी में बहन को तीज का त्योहार देकर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रेवाड़ी के बोलनी चौक पर भीषण सड़क हादसा। बहन को तीज का त्योहार देकर लौट रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वहीं घटना का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रेवाड़ी में कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास हुई है। मृतक भाइयों की पहचान नितिन (21) और प्रिंस (20) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को तीज का त्योहार देने दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर गांव संगवाड़ी गए थे। वहीं त्योहार देने के बाद जब दोनों भाई देर रात बाइक से वापस अपने गांव आ रहे थे, तब कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इधर हादसे की सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। वहीं इस दर्दनाक घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया। त्योहारों की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.