चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार जारी भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। सदन की कार्यवाही में बार-बार बाधा डालने, नारेबाजी करने और वेल (Well) में आकर हंगामा करने पर कांग्रेस के कई विधायकों को ‘नेम’ (Named) कर दिया गया है।
इन प्रमुख विधायकों को किया गया नेम:
सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने पर जिन विधायकों पर यह गाज गिरी है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- शकुंतला खटक
- इंदु राज नरवाल
- गोकुल सेतिया
- आदित्य सुरजेवाला
- देवेंद्र हंस
- बलराम ढांडा (Dhangi)
सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण
सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए थे। काले कपड़ों में विरोध जताने और विधायक कुलदीप वत्स के साथ हुई अभद्रता के मुद्दे पर सदन का माहौल पूरी तरह से बेकाबू हो गया था। इससे पहले हंगामे के कारण 12:30 बजे तक कार्यवाही रोकनी पड़ी थी और मार्शल को भी अंदर बुलाना पड़ा था।