ग्रेटर नोएडा में जमीन का मुआवजा 2,290 रुपये बढ़ा, जानिए नई दरें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के मुआवजे में रिकॉर्ड 55% की बढ़ोतरी की। अब 4,125 की जगह 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर दर मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्राधिकरण ने मुआवजा दर में रिकॉर्ड 55 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को जमीन के लिए 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। अब तक किसानों को 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलता था। नई दर लागू होने के बाद किसानों को जमीन के बदले पहले के मुकाबले काफी अधिक रकम मिलेगी।

2,290 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी

नई दर के मुताबिक मुआवजे में 2,290 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी हुई है। यानी जिन किसानों की जमीन प्राधिकरण के अधिग्रहण में जाएगी, उन्हें पहले की तुलना में अधिक मुआवजा मिलेगा। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे जमीन अधिग्रहण से जुड़े किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

इससे पहले कब बढ़ा था मुआवजा?

ग्रेटर नोएडा में किसानों के मुआवजे की दर इससे पहले 2023-24 में बढ़ाई गई थी। उस समय मुआवजा दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर थी। अब इसे बढ़ाकर 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.