पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 30 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 30 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अगस्त 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 09:39 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 27:45 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर – 09:39 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शूल – 27:45 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:57
*🌄सूर्यास्त-* 18:45
*🌙चन्द्रोदय-* 19:52
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 17:09 से 18:45
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वितीया 09:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , पंचक जारी , बृहद् गौरी व्रत , कर्नाटके (डोली) , तीजड़ी (सिन्धी) , सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 27:59 पर। सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 27:45 तक , राजयोग 27:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 21:15 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:45 से , आदित्य पूजन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी) , श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया) , श्री केशवदत्त महाराज पुण्यतिथि सोनगिर (धुळे) , श्री शिवचरण महाराज पुण्यतिथि (अकोला) , श्री कन्हाई लाल दत्त जयन्ती , श्री बिनायक आचार्य जयन्ती , पद्म भूषण सम्मानित जयंत पांडुरंग नाईक जी पुण्यतिथि , राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस , अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस (International Whale Shark Day) व जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र , International Day of the Victims of Enforced Disappearances)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 08:53 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी , आज भी) , संकष्टी श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 08:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 27:24 तक , सप्तपरमस्थान व्रत पूर्ण (जैन) , मुनि श्री शांतिसागर जी समाधि  (जैन) , आर्यिका श्री सुधारमति जी समाधि  (जैन) , मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि  (जैन) , ईद-ए-मौलाद (मुस्लिम) , श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मूर्खेण  सह  संयोगो*
*विषादपि  सुदुर्जरः ।*
*विज्ञेन  सह  संयोगः*
*सुधारससमः स्मृतः।।*
*भावार्थ👉*
_मूर्ख से स्थापित किया सम्पर्क विष से भी अधिक अनिष्टकारी होता है और इसके विपरीत विद्वानोँ का सम्पर्क पीयूषरस तुल्य माना गया है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 अगस्त 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बन सकता है। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1721 –  रूसी / स्वीडिश शांति के साथ उत्तरी सागर युद्ध समाप्त किया गया।
1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
1780 – जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 – न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
1999 – पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
2002 – ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
2003 – रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
2003 – समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007 – जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2007 – नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।
2007 – बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
2014 – दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
2019 – उत्तर कोरिया की सत्ता पर किम जोंग की पकड़ मजबूत करने के लिए देश के संविधान में कई बदलाव किए। इन बदलावों से उन्हें अब राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा मिल गया।
2019 – भारत सरकार ने बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय होकर 4 बड़े बैंक बनेंगे। 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब यह 12 रह जाएंगे।
2020 – कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने बंगलूरू में देश की पहली रोल ऑन रोल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
2021 – अमेरिकी सेना के अंतिम तीन सी-17 विमानों ने 30-31 अगस्त की आधी रात काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और इसके साथ ही अफगानिस्तान में 20 सालों से चल रहा अमेरिकी सैन्य अभियान समाप्त हुआ।
2022 – जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से 8 लोगों की मौत व 3 गंभीर रूप से घायल हुए।
2022 – केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री श्री विक्टर गोडॉय के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2023 – कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना शुरू।
2023 – चांद पर रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की खींची फोटो , ISRO ने शेयर की।
2023 – भारत में 8:37 पर सुपर ब्लू मून दिखाई दिया , चांद 14% बड़ा दिखा , अब 2037 में जनवरी – मार्च में ऐसा दिखेगा।
2023 – प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की।
2024 – अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात असना में तब्दील हुआ।
2025 – भारतीय सेना ने कुख्यात ‘समंदर चाचा’ समेत दो आतंकियों को मार गिराया।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के तियानजिन शहर पहुंचे।

*30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1569 – जहाँगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे (1559 का भी वर्णन)।
1888 – कन्हाई लाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1895 – सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व लोकसभाध्यक्ष।
1900 – बीर भान भाटिया एक भारतीय चिकित्सक और ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत की विधान परिषद के पूर्व सदस्य थे।
1903 – भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
1912 – नैन्सी ग्रेस ऑगस्टा वेक , एसी , जीएम – जिसे मैडम फियोका और नैन्सी फियोका के नाम से भी जाना जाता है , एक नर्स और पत्रकार थीं,
1918 – बिनायक आचार्य उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1923 – शैलेन्द्र गीतकार ।
1954 – रवि शंकर प्रसाद – भारत के कोयला एवं खान मंत्रालय, न्याय एवं विधि मन्त्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में राज्य मन्त्री रह चुके।
2001 – CWG 2022 में भारत को मेडल दिलाने वाली बॉक्सर जैसमिन लैंबोरिया ( हरियाणा के भिवानी में जन्मी)।

*30 अगस्त को हुए निधन👉*

1659 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1952 – ओसबोर्न स्मिथ – भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर।
1976 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
2008- कृष्ण कुमार बिड़ला, प्रसिद्ध उद्योगपति ।
2014 – बिपिन चन्द्र – प्रसिद्ध इतिहासकार ।
2019 – वैलेरी कैथरीन हार्पर एक अमेरिकी अभिनेत्री थीं।
2019 – फ्रांसेस्को मारिया कोलंबू एक इतालवी बॉडीबिल्डर, पावरलिफ्टर, अभिनेता, लेखक, निर्माता और एक लाइसेंस प्राप्त हाड वैद्य।
2021 – मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य माने जाने वाले अनुभवी कोच वासु परांजपे (82) का निधन हुआ।
2022 – सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव (91) का निधन।
2022 – लाइफ मिशन संस्था के प्रणेता व लकुलिश योग यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वामी राजर्षि मुनि (92) ब्रह्मलीन हुए।
2023 – रूसी शौकिया पहलवान गेन्नेडी आंद्रेयेविच सैपुनोव (84) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक जैक सोनी (68) का निधन हुआ।
2023 – मिस्री व्यापारी मोहम्मद अल-फायद (94) का निधन हुआ।
2024 – गुयाना के राजनेता और राष्ट्रमंडल महासचिव श्रीदत्त रामफल (95) का निधन हुआ।
2024 – तुहेतिया पूतातौ ते व्हेरोहेरो VII, न्यूजीलैंड माओरी राजा (69) का निधन हुआ।
2025 – दिग्गज साउथ फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी और प्रसिद्ध दिवंगत हास्य अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म (94) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर सैयद अहमद खान (64) का निधन हुआ।

*30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी)।
🌟 श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया)।
🌟 श्री केशवदत्त महाराज पुण्यतिथि सोनगिर (धुळे)।
🌟 श्री शिवचरण महाराज पुण्यतिथि (अकोला)।
🌟 श्री कन्हाई लाल दत्त जयन्ती।
🌟 श्री बिनायक आचार्य जयन्ती।
🌟 पद्म भूषण सम्मानित जयंत पांडुरंग नाईक जी पुण्यतिथि।
🌟 राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस (International Whale Shark Day)।
🌟 जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र , International Day of the Victims of Enforced Disappearances)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.