पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 16 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 16 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜16 सितम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 09:00 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 17:23 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बालव – 09:00 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वैधृति – 12:22 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:25
*🌙चन्द्रोदय-* 10:58
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 10:49 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:15 से 13:48
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी पंचमी 09:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , ललिताषष्ठी व्रत (गुर्जर) , मंथन षष्ठी (बं.) ,सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 17:23 से , अमृतसिद्धियोग 17:23 से  सूर्योदय तक , वैधृति पुण्यम् , दशलक्षण व्रत प्रारंभ (जैन) , पुष्पांजलि व्रत प्रारंभ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री बलराम जयन्ती (हलषष्ठी कल गुरुवार को भी) , श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस , भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , महान सेनानी श्री शांति गोपाल सेन जी पुण्यतिथि , श्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ जी जयंती , मलेशिया दिवस (जोहोर) , कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं) व विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (32वाँ)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद सुदी षष्ठी 10:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 19:54 तक , दादी सती धनड़दे पूजा / पर्व , सूर्य षष्ठी व्रत , लोलार्क षष्ठी (पुत्रार्थियों को आज से 16 दिन तक काशी के लोलार्क कुण्ड में स्नान एवं पूजन अर्चन करना चाहिए) , स्कन्द दर्शन , मुक्ताभरण सप्तमी व्रत , विश्वकर्मा पूजा , उमा महेश्वर पूजन , अपराजिता , संतान / दूबड़ी सातम , अनुराधा नक्षत्र में ज्येष्ठ गौरी का आवाहन 19:54 के पूर्व , सूर्य की कन्या संक्रांति 07:53 पर (सामान्य पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 13:47 तक)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कुचैलिनं   दन्तमलोपधारिणं*
*बह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम् ।*
*सूर्योदये ह्यस्तमयेऽपि शायिनं*
*विमुञ्चति  श्रीरपि चक्रपाणिम् ।।*
*भावार्थ👉*
_‘जो मलिन वस्त्र धारण करता है, दाँतों को स्वच्छ नहीं रखता, अधिक भोजन करनेवाला है, कठोर वचन बोलता है, सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय भी सोता है, वह यदि साक्षात् चक्रपाणि विष्णु हों तो उसे भी लक्ष्मी छोड़ देती हैं |’_
_(गरुडपुराणम् : ११४.३५)_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 सितम्बर 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा।  कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।  जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है,  आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1702 –  जॉन चर्चिल को म्यूस नदी पर वेनलो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया।
1725 –  हनोवर की संधि; ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हस्ताक्षर की गई।
1729 –  विलियम के एच फ्रिसो को ग्रोनिंगन शहर का वायसराय बनाया गया।
1747 – फ्रेंच सैनिकों ने ज़ूम और बर्गन पर कब्जा कर किया।
1782 –  संयुक्त राज्य अमेरिका की महान मुहर पहली बार इस्तेमाल की गयी।
1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 – फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 – ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1906 – नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908 – विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की।
1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।
1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978 – ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
1978 – जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1986 – दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
2003 – भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2019 – भारत और स्‍लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्‍कृति में सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर।
2019 – अमरीका के न्‍यूजर्सी राज्‍य के गवर्नर फिलिप डी मर्फी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।
2019 – सऊदी अरब और रूस को पछाड़कर अमेरिका दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक देश बना।
2020 – जापान में मुख्य सत्ताधारी दल-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिदे सुगा को देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
2020 – कोरोना महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा का ऐतिहासिक 75वां सत्र शुरू हुआ।
2021 – समिति एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
2022 – फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के मुताबिक, 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2022 – एससीओ शिखर सम्मेलन में वाराणसी पहली एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी नामित। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – बांध सुरक्षा पर जल शक्ति मंत्रालय का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आरआईसी, जयपुर में संपन्न हुआ।
2023 – आईआरईडीए ने हितधारकों की 14वीं परामर्श बैठक आयोजित की।
2023 – उपराष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किये।
2024 – पुलिस ने बताया कि पापुआ न्यू गिनी में एक विवादित सोने की खदान को लेकर प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए।

*16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।
1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता (9 सितम्बर 1896 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें )।
1901 – श्री एमएन कौल – पहली व दूसरी लोकसभा के सचिव और तीसरी लोकसभा (भारत की संसद का निचला सदन) के महासचिव थे।
1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।
1942 – रामलक्ष्मण भारतीय संगीतकार है जिसमें विजय पाटिल (मूल नाम) शामिल हैं।
1959 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ।
1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
1975 – पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री।
1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।
1981 – गीता रानी एक भारतीय भारोत्तोलक ।

*16 सितंबर को हुए निधन👉*

1681 – जहाँआरा ।
1931 – इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। 1859 में जन्में उमर मुख़्तार एक धर्मगुरु थे।
1932 – रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश नोबेल पुरस्कार विजेता थे।
1944 – ज्वालाप्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।
1965 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
2019 – केरल के जाने-माने लेखक शिवरामन चेरियानद का निधन।
2020 – भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला, वास्तुकला और कला इतिहास की विद्वान डॉ0 कपिला वात्स्यायन का नई दिल्ली में निधन हो गया।
2020 – बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष और जेके इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक हेमंत पत सिंहानिया का कानपुर में 90 की उम्र में निधन हो गया।
2020 – पी.आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
2021 – अमेरिकी अभिनेत्री जेन पॉवेल (92) का निधन हुआ।
2022 – महसा अमीनी या ज़ीना/झ़ीना अमीनी (23) एक ईरानी औरत , जिसकी मौत ईरानी पुलिस हिरासत में शकी हालातों में हुई।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉल खिलाड़ी और प्रशासक एलन जेम्स आइलेट ओबीई (88) का निधन हुआ।
2023 –  प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता (80) का वृद्धावस्था के रोगों के चलते  निधन हुआ।
2023- नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी एरिल्ड हेट्लियन (80) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रलियाई नियम फ़ुटबॉल खिलाड़ी रॉन बारासी (87) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश रंगमंच और स्क्रीन अभिनेत्री बारबरा लेह-हंट (88) का निधन हुआ।
2024 – स्विस ट्रैक साइकिल चालक रॉबर्ट डिल-बुंडी (65) का निधन हुआ।

*16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री बलराम जयन्ती (हलषष्ठी कल गुरुवार को भी)।
🌟 श्री पुष्कर सिंह धामी जन्म दिवस।
🌟 भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🌟 मलेशिया दिवस (जोहोर)।
🌟 कार्मिक शिक्षा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 महान सेनानी श्री शांति गोपाल सेन जी पुण्यतिथि।
🌟 कुमार श्री हर्ष जन्मदिवस।
🌟 श्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ जी जयंती।
🌟 विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (32वाँ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.