पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 25 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜25 सितम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 23:08 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 11:23 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* गर – 11:19 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शूल – 14:50 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 17:22
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 29:33 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 23:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , कदली व्रत / पूजन , रम्भा रोपण , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:23 तक , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 23:08 से , अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला बाबा सोढल (जालन्धर, पं.) , पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस) , चौ. देवीलाल जयन्ती , श्री सतीश धवन जयन्ती , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान स्‍थापना दिवस (एम्स , AIIMS , 71वाँ) , विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।_*
*_🔅 कल शनिवार को 👉 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 22:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , पौष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारम्भ , इन्द्र श्राद्धारम्भ , पूर्णिमा का श्राद्ध आज , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से 11/32 तक) , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , श्री उमामहेश्वर पूजन /व्रत , कु. संध्या पूजा , पंचक जारी , गोत्रि रात्रि व्रत पूर्ण , विघ्नकारक भद्रा 10:48 तक , बुध तुला राशि में 12:39 पर , भागवत् सप्ताह , चातुमास पूर्ण , गुरू अमरदास जी ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार) , मेला श्री गोगामेड़ी , मेला श्री गंगाधरधाम (बासना)।_*

*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सा विद्या या मदं हन्ति*
*सा श्रीर्यार्थिषु वर्षति ।*
*धर्मानुसारिणी   या  च*
*सा   बुद्धिरभिधीयते ।।*
(दर्पदलनम्, ३/३)
*अर्थात् 👉*
_विद्या वह है जो मद को दूर करे । लक्ष्मी वह है जो याचकों पर बरसे । बुद्धि वह है जो धर्मानुसारिणी हो ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 सितम्बर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1775 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।
1777 – ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।
1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।
1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
2006 – यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।
2006 – अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।
2006 – दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2019 – सरकार ने भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।
2020 – यूक्रेन: वायु सेना के प्लेन हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 25 की देर रात हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू‍यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।
2021 – सोमालिया में राष्ट्रपति भवन के पास कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत व नौ घायल हुए।
2022 – बांग्लादेश में  हिंदू भक्तों को ले जा रही नाव डूबने से लगभग 24 लोगों की मौत व कई दर्जन लापता हुए।
2022 – शक्तिशाली तूफान नोरू के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
2022 – उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
2023 – हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित है।
2023 – रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर अपनी तरह की पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।
2023 – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन बस का शुभारंभ किया।
2024 – गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर कार के ट्रेलर ट्रक से टकराने से 7 लोगों की मौत हुई व एक घायल।
2024 – जितिया पर्व पर बिहार के विभिन्न जिलों में हुए हादसों में 25 से ज्यादा लोग (अधिकतर बच्चे) डूबने के समाचार मिले।
2025 – भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से रेल – आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल का पहली बार सफल परीक्षण किया। साथ ही भारत रूस, चीन और उत्तर कोरिया के बाद रेल नेटवर्क से इस प्रकार की मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

*25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।
1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1920 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
1924 – अर्धेन्दु भूषण बर्धन अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।
1939 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
1977 – दिव्या दत्ता – फ़िल्म अभिनेत्री।

*25 सितंबर को हुए निधन👉*

1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
1955 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1990 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
2019 – वेणु माधव एक भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता, मिमिक्री कलाकार और हास्य अभिनेता थे।
2020 – जाने-माने पार्श्‍व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्‍यम (74) का चेन्‍नई में निधन हुआ।
2021 – कमला भसीन (75) एक भारतीय विकास नारीवादी कार्यकर्ता, कवयित्री, लेखिका तथा सामाजिक विज्ञानी।
2022 – केरल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद (87) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मैनेजर और खिलाड़ी ग्योर्गी कोट्टान (76) का निधन हुआ।
2024 – ‘जीजी’ के नाम से लोकप्रिय रही भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास (86) का निधन, 6 बार विधायक रहीं।

*25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला बाबा सोढल (जालन्धर, पं.)।
🌟 पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस)।
🌟 चौ. देवीलाल जयन्ती।
🌟 श्री सतीश धवन जयन्ती।
🌟 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान स्‍थापना दिवस (एम्स , AIIMS , 71वाँ)।
🌟 विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day)।
🌟 मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.