मऊ में शादी की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से छूने पर टेंट का बंबू, करंट लगने से 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत और एक घायल हो गया है।

उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का बंबू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि मोहल्ले में एक घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं. इसी सिलसिले में घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था. टेंट लगाने के लिए लोहे का बंबू ऊपर उठाया जा रहा था. इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार से टकरा गया. तार के संपर्क में आते ही लोहे के बंबू में करंट उतर गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण टोल थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में उसे वक्त हड़कंप खुशिया मातम में बदल गई. शादी की तैयारी में टेंट लगाए जा रहे थे तभी हाई टेंशन तार के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. साथ ही दूल्हे के भाई की महमूद कामिल इरफान की मौत हो गई है. घर में शादी की तैयारी चल रही थी.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती तौर पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है. पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में मृतकों की पहचान और घायल व्यक्ति की स्थिति के संबंध में अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.