पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 06 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 06 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 फरवरी 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 25:21 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 24:24 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* कौलव – 12:47 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* धृति – 23:36 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 22:30
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:35
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 25:21 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री ओंकार पंचमी (बंगाल) , श्री महाकालेश्वर नवरात्रि प्रारंभ (उज्जैन) , सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 14:03 पर , कुमारयोग 24:24 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज जन्मोत्सव (बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी) , महामनीषी आचार्य प्रवर श्री ज्ञानसागर जी महाराज आचार्य पद (जैन , फाल्गुन कृष्ण पंचमी) , आचार्यकल्प श्री  विवेक जी मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन कृष्ण पंचमी) , श्री बीरबलनाथ यात्रा-मंगलूरपीर (अकोला) , कवि श्री प्रदीप जयन्ती , अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित) , श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती , श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस , श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस , नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) ,भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (चतुर्थ) , महिला जननांग विकृति व पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी षष्ठी 26:57 तक पश्चात् सप्तमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अतीतानागते चोभे*
*पितृवंशं    च   भारत ।*
*तारयेद् वृक्षरोपी च*
*तस्माद् वृक्षांश्च रोपयेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! वृक्ष लगाने वाला पुरुष अपने मरे हुए पूर्वजों और भविष्य में होने वाली संतानों का तथा पितृकुल का भी उद्धार कर देता है, इसलिए वृक्षों को अवश्य लगाना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 फरवरी 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।  प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे।  फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1715 – स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 – ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
1788 – मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 – सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 – ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 – यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
1899 – स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 – तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 – कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 – ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 – सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 – पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 – विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1994 – पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 – इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2002 – पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 – अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 – तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 – आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
2005 – जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 – अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की।
2008 – देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
2008 – भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
2009 – भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
2019 – भारत और न्‍यूजीलैंड ने क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों  की समीक्षा की।
2019 – तीन लाख रूपये का इनामी लश्कर आतंकी इरफान शेख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा में मार गिराया।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 42 कलाकारों को 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
2019 – संत निरंकारी मिशन के 18770 भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मिनार की मानव आकृतिगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज।
2020 – सीरिया की सरकारी सेना ने विद्रोहियों के कब्‍जे वाले एक नगर साराकीब को अपने नियंत्रण में किया।
2020 – लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी-2020 में भारत और रूस के बीच 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये व देश में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर 177 वैगन के साथ एनाकोंडा मालगाड़ी ने 220 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी की।
2020 – येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल हुए।
2020 – लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद  अमेरिकी अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच वापस पृथ्‍वी पर लौटी। वहां उन्‍होंने रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।
2021 – केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार मेले के तीसरे चरण में शामिल हुईं।
2021 – रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन तीन राजनयिकों को निष्‍कासित किया।
2021 – नक्सलियों का पल भर में काम तमाम कर देने के लिए बनी कोबरा कमांडो में लेडी कमांडोज को पहली बार शामिल किया गया।
2021 – भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2022 – श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे।
2022 – अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में विवाह समारोह से लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई व एक घायल।
2023 – 24 घंटों में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के 3 झटकों ने तुर्किये और सीरिया में 3700 से अधिक लोगों की मौत , 2000 से ज्यादा घायल व कई इमारतें धराशाही हो गई। शाम को पश्चिमी न्यूयॉर्क में भी 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसे 40 वर्षों का सबसे अधिक शक्तिशाली बताया गया।
2023 – सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जजों को CJI चंद्रचूड़ ने शपथ दिलवाई।
2023 – PM मोदी ने कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
2023 – मेड इन इंडिया INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग कर नेवी ने इतिहास रचा।
2023 – व्‍हाट्सएप द्वारा ऑनलाइन भोजन का ऑर्डर करने की भारतीय रेल ने नई सेवा आरंभ की।
2023 – भारत ने तजाकिस्‍तान और कजाकिस्‍तान के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए।
2024 – दक्षिणी फिलीपींस के दावो दे ओरो के मैको कस्बे में मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से कम से कम 68 लोगों की मौत व कई लापता हुए।
2024 – मध्यप्रदेश हरदा की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से 12 की मौत व 200 से अधिक घायल हुए।
2025 – जयपुर में कार और बस की टक्कर में भीलवाड़ा के 8 दोस्तों की मौत हुई।
2025 – मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ , दोनों पायलट सुरक्षित रहे।

*6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1890 – ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान – भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी।
1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी – डच-एंटन हरमान फ़ोकर (Dutch-Anton Harman Fokker)।
1913 – लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय महावीर चक्र सम्मानित एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1915 – प्रदीप – प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
1922 – महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका।
1940 – भूपिंदर सिंह हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार थे।
1945 – एफ़. ए. खोंगलाम – मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री रहे।
1948 – कृष्ण कान्त पॉल – भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी रहे।
1983 – अंगद सिंह बेदी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल।
1983 – एस. श्रीसंत – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

*6 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1793 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1931 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1946 – उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1976 – ऋत्विक घटक – भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक।
1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक। मुकेश शास्त्री हालुवास, भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1985 – ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1993 – टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
2001 – वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2006 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
2020 – हिंदी के समादृत साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
2021 – प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल का निधन हुआ।
2021 – न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर (77) का निधन हुआ।
2022 – भारत की सबसे लोकप्रिया और आदरणीया भारत रत्न गायिका , ‘स्वर कोकिला’ सुश्री लता मंगेशकर (92) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी जॉन मोएती (55) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंड रग्बी यूनियन विंगर डॉन मैके (86) का निधन हुआ।
2024 – स्पेनिश फुटबॉल गोलकीपर मिगुएल एंजेल (76) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी मोटरस्पोर्ट लेखक एड हिंटन (76) का निधन हुआ।

*6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज जन्मोत्सव (बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी)।
🌟 महामनीषी आचार्य प्रवर श्री ज्ञानसागर जी महाराज आचार्य पद (जैन , फाल्गुन कृष्ण पंचमी)।
🌟 आचार्यकल्प श्री  विवेक जी मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन कृष्ण पंचमी)।
🌟 श्री बीरबलनाथ यात्रा-मंगलूरपीर (अकोला)।
🌟 कवि श्री प्रदीप जयन्ती।
🌟 अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित)।
🌟 श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती।
🌟 श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस।
🌟 श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस।
🌟 नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (चतुर्थ)।
🌟 महिला जननांग विकृति व पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.