सीएम योगी ने साझा की स्वस्थ-सक्षम यूपी की कहानी, स्वास्थ्य सेवाओं में आए बदलाव का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश की कहानी साझा की है। यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रदेशवासियों के साथ ‘स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश’ की सफलता की कहानी साझा की है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के तहत डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2017 से पहले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है। आज उत्तर प्रदेश उपचार की विवशता से आगे बढ़कर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास’ की एक नई पहचान बन चुका है, जहाँ प्रदेशवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

📊 मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर हुई 85, एमबीबीएस सीटों में भी इजाफा

उत्तर प्रदेश को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। कभी ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ के रूप में पहचने जाने वाले राज्य में अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। राज्य में साल 2017 में जहां केवल 36 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, वहीं इनकी संख्या अब बढ़कर 85 हो गई है। इसके साथ ही एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं, जिससे युवाओं को शिक्षा के साथ आमजन को घर के पास इलाज मिल रहा है।

💰 आयुष्मान और मुख्यमंत्री योजनाओं से उपचार के खर्च की चिंता से मुक्त हुए लोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों को गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच मिला है। अब गरीब परिवार महंगे इलाज के आर्थिक बोझ और चिंता से पूरी तरह मुक्त होकर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सरकार की इन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर काफी ऊंचा उठा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.