पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अक्टूबर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 13:38 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 20:32 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* तैतिल – 13:38 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्याघात – 20:01 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:27
*🌄सूर्यास्त-* 17:43
*🌙चन्द्रोदय-* 16:22
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:7
*🤖राहुकाल-* 09:16 से 10:40
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन सुदी त्रयोदशी 13:38 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री सूर्यनारायण को अर्ध्यदान , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:50 तक पुन: 20:32 से , सूर्य स्वाति नक्षत्र में 12:50 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:32 से , वर्षायोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस , श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जयन्ती , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस (Indo Tibetan Border Police Foundation day , 65वाँ) , International Day of Climate Action , अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस (International Gibbon Day) , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , मीठे पानी की डॉल्फ़िन का दिवस (International Freshwater Dolphin Day) , मेक अ डिफरेंस डे (Make a Difference Day , अक्टूबर के चतुर्थ शनिवार को) , निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक) व बैंक अवकाश (चतुर्थ शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉आश्विन सुदी चतुर्दशी 11:57 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , शरद् पूर्णिमा व्रत , कोजागर व्रत (लक्ष्मी-इन्द्र पूजा) , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि) ,श्री सत्यनारायण व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक समाप्त 19:22 पर , विघ्नकारक भद्रा 11:57 से 22:50 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:22 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 19:22 से सूर्योदय तक , मेला श्री शाकम्बरी देवी (देववन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शुश्रूषा श्रवणञ्चैव*
*ग्रहणं धारणं तथा ।*
*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*
*तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*
*अर्थात्👉*
_शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अक्टूबर 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। धर्य रखें सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक आयोजन होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे , समय निकालें। थकान हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 – जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1948 – बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1962 – भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत – तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।
1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2001 – नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005 – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2019 – भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
2020 – भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्त चौकियों की स्थापना को मंजूरी दी।
2021 – भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।
2021 – भारत और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्त युद्धाभ्यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।
2021 – उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
2021 – आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2022 – चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।
2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।
2023 – केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया
2024 – पुणे में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।
2024 – बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा के तट से टकराया।
2025 – आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में (NH-44 राजमार्ग पर) एक बस व बाइक की टक्कर से भीषण आग लगी जिसमें 19 से 20 यात्रियों की मृत्यु हुई।
*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1775 – बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1883 – सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क – राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।
1884 – प्रेम नाथ डोगरा – जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
1911 – अशोक मेहता – राजनीतिज्ञों , सांसद ।
1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1915 – जीवन – एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।
1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1936 – संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।
1940 – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1976 – रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1974 – अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।
*24 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1954 – रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।
1991 – इस्मत चुग़ताई – उर्दू साहित्यकार ।
1996 – ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।
2000 – सीताराम केसरी – भारतीय राजनीतिज्ञ।
2005 – त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।
2006 – धरमपाल – भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
2013 – मन्ना डे – भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
2015 – शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।
2017 – गिरिजा देवी – प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
2020 – गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।
2021 – परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्सुबोई (96) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।
2023 – बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।
2023 – तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप गायक जैक जोन्स (86) का ल्यूकेमिया से निधन हुआ।
2024 – “फर्लिगट वेन्सकैब” के लिए जाने जाने वाले डेनिश अभिनेता उल्फ पिलगार्ड (83) का निधन हुआ।
*24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।
🌟 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जयन्ती।
🌟 विश्व विकास सूचना दिवस।
🌟 विश्व पोलियो दिवस।
🌟 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।
🌟 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस (Indo Tibetan Border Police Foundation day , 65वाँ)।
🌟 International Day of Climate Action.
🌟 अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस (International Gibbon Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।
🌟 मीठे पानी की डॉल्फ़िन का दिवस (International Freshwater Dolphin Day)।
🌟 मेक अ डिफरेंस डे (Make a Difference Day , अक्टूबर के चतुर्थ शनिवार को)।
🌟 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
🌟 बैंक अवकाश (चतुर्थ शनिवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*