पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 नवम्बर 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 14:53 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 28:31 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* बव – 14:53 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* साध्य – 14:38 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:32
*🌄सूर्यास्त-* 17:36
*🌙चन्द्रोदय-* 23:34
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 16:13 से 17:36
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 14:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए , सांय अष्टमी में) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 28:31 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग व त्रिपुष्कर योग 05:40 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:31 से ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस , पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस , भारत के 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु व 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी का स्थापना , भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (41वाँ) व विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वैगन डे)।*_
*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 13:12 तक पश्चात् नवमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कृत्यानि पूर्वं परिसङ्ख्याय सर्वा-*
*ण्यायव्ययावनुरूपां  च  वृत्तिम्।*
*सङ्गृह्णीयादनुरूपान्सहायान्*
*सहायसाध्यानि हि दुष्कराणि ॥*
★ (विदुरनीतिः)
*भावार्थ👉*
_पहले सभी कार्यों की सूची आय और व्यय के अनुसार बना लेनी चाहिए। तत्पचात् उसके अनुसार वेतन निर्धारित करके सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहिए। सहायकों के सहयोग से कठिन कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 नवम्बर 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1954 – फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ ।
1956 – मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।
1956 – केरल राज्य की स्थापना।
1956 – एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1956 – पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1956 – बेज़वाड़ा गोपाल रेड्डी को आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री से पदमुक्ति व नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1957 – हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1972‌ ‌‌- कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1986 – भारतीय सेना का एक घटक आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर का  गठन किया गया।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1995 – नरेन्द्र कोहली ने पचपन वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।
1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2000 – अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद निर्वाचित किया गया।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
2010 – रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की ।
2019 – भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
2020 – लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख पुलिस का गठन किया गया।
2020 – फिलीपीन्‍स में तूफान गोनी सुबह कैटानडुआनेस तट से टकराया जिससे कम से कम चार लोगों की मृत्यु हुई।
2020 – भोपाल के कांग्रेस विधायक और 49 अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2021 –  याहू (Yahoo) ने चीन में अपनी सेवाएं बंद की।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुँचने के लिए भारत के लक्ष्य की घोषणा की।
2021 –  जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के विजयी होने की घोषणा की।
2021 – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एक साथ पांच जहाजों का शुभारंभ किया।
2022 – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया।
2022 – निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
2022 – एससीओ देशों के प्रमुखों की 21वीं बैठक आयोजित हुई।
2024 – इंदौर में आतिशबाजी पर सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी से कई जख्मी हुए।
2024 – श्री राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का व एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने भारतीय वायुसेना के वायु प्रभारी अधिकारी – रखरखाव के रूप में पदभार संभाला।
2024 – भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल रवाना हुई।
2025 – आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु व कई लोग घायल हुए।
(कृपया ध्यान दें जो यहाँ लिखे गए 1956 में स्थापित राज्य हैं उनकी तिथि कन्फर्म कर लें.. इन तिथियों में परिवर्तन सम्भव है आंध्रप्रदेश ,पंजाब, चंडीगढ़ व छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस कब है यह भी देखकर कन्फर्म कर लें)।

*1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1924- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।
1927 – दीनानाथ भार्गव – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार थे।
1930 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
1936 – ए एस आनंद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1940 – रमेश चन्द्र लहोटी – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1942 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
1946 – अनिल बैजल दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल (कन्फर्म नहीं)।
1947 – मुर्लिकांत पेटकर भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता।
1948- संतोष गंगवार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री।
1964 – नीता अम्बानी  – भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी।
1973 – ऐश्वर्या राय – भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ।
1973 – रूबी भाटिया – भारतीय अभिनेत्री ।
1986 – इलियाना डी ‘क्रूज़  – एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री।

*1 नवंबर को हुए निधन👉*

1980 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
2015 – बृजमोहन लाल मुंजाल – भारत के विख्यात औद्योगिक घराने हीरो समूह के संस्थापक व चेयरमैन थे।
2021 – ब्राज़ील के शास्त्रीय पियानोवादक नेल्सन फ़्रेयर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – विल्सन किप्रुगुट, केन्याई एथलीट का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – एगेडा पावेल, एस्टोनियाई स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने 15 वर्ष की आयु में सोवियत युद्ध स्मारक को उड़ाया था, का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2024 – भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय (69) का निधन हुआ।

*1 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस ,
🌟 पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस।
🌟 भारत के 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु व 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी का स्थापना दिवस।
🌟 भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (41वाँ)।
🌟 विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वैगन डे)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.