पत्नी की साजिश में उजड़ा सुहाग

सुरेन्द्र हत्याकांड में पत्नी सहित तीन दोषियों को उम्रकैद

जगत क्रांति न्यूज
Rewari Court News : 22 दिसंबर 2019 की रात गांव सुधराना में क्लर्क सुरेन्द्र कुमार चारपाई पर गहरी नींद में थे। शुरुआती बयान में उनकी पत्नी सीमा ने इसे अज्ञात हमलावरों की वारदात बताया, लेकिन पुलिस जांच ने इस कहानी का पर्दाफाश कर दिया।
जांच में सामने आया कि सीमा की वर्ष 2007 से जींद के पांडु पिंडारा निवासी अनिल से पहचान थी। वर्ष 2017 में हुई दोबारा मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सुरेन्द्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए अनिल ने मनीष और एक नाबालिग को 2 लाख रुपये का लालच दिया। तय योजना के तहत 22 दिसंबर की रात सीमा ने दरवाजा खोला और आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सीमा, अनिल और मनीष को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की, जबकि नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया।

सुनवाई के बाद रेवाड़ी की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंकिता शर्मा की अदालत ने तीनों को दोषी ठहराया। अदालत ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र में उम्रकैद तथा कुल 60-60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान भी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.