पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 18 जनवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 18 जनवरी 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 जनवरी 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 25:24 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 10:15 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* चतुष्पाद – 12:48 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* हर्शण – 21:10 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:48
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 16:41 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 16:29 से 17:48
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 25:24 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग /हरिद्वार /काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान (तीर्थस्थान महात्म्य) , द्वापर युगादि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 10:14 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 18:06 से , मकरवायु (केरल) , गहोई दिवस , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली करें , मेला श्री प्रयागराज (हरिद्वार) , श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या) , श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती , श्री आबाजी तुबाजी सानप (‘भगवानबाबा’) स्मृति दिवस , श्री लोंगजम थंबो सिंह स्मृति दिवस व श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी प्रतिपदा 26:16 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ शुक्लपक्ष प्रारम्भ , गुप्तनवरात्र प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यत्र रश्मिश्च सूर्यस्य*
*प्रकाशस्तत्र जायते ।*
*सम्मानो यत्र पित्रोश्च*
*जीवनं स्वर्ग एव हि।।*
*अर्थात्👉*
_जहाँ सूर्य की किरण होती है वहाँ प्रकाश होता है। जहां मां-बाप का आदर होता है वहाँ जीवन ही स्वर्ग होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 जनवरी 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ होगा । मान सम्मान बढेगा। यात्रा योग।जीवन-साथी के साथ प्यार , अपनापन और स्नेह महसूस करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते खुद के लिए वक्त निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिड़चिड़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
350 – पश्चिमी रोमन सम्राट कॉन्स्टेंस I ने खुद को बेहद अलोकप्रिय बना दिया।
1126 – सोंग राजवंश के सम्राट हुई ज़ोंग ने 24 साल के शासनकाल के बाद अपने सबसे बड़े बेटे किन जोंग के पक्ष में पद त्याग दिया।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 – जेम्स कुक ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ‘सेंडविच आइलैंड’ रखा।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1866 – ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
1919 – ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 – मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1963 – फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 – अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 – दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 – लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘रेवा’ बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1997 – ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी हुए।
2002 – कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003 – लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 – भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 – सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
2005 – तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 – जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2008 – मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2008 – दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 – ‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
2009 – सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2012 – मोथेनबर्ग विश्वविद्यालय में दुनिया में पहली बार दो माताओं के गर्भाशय उनकी बेटियों को ट्रांसप्लांट किये गए।
2015 – एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया।
2018 – ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लाइफगार्ड ने तैराकों का पहला ड्रोन बचाव किया।
2019 – नई दिल्ली – कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, तीन को मंजूरी दी।
2019 – न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
2019 – क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत।
2019 – भारत सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन किया।
2020 : पेटीएम ऐप को कथित तौर पर गूगल की जुए की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए Google Play Store से हटा दिया गया।
2020 – होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020, राज्यसभा में पारित किया गया था। इस विधेयक ने होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 में संशोधन किया गया।
2020 – कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम एवं संरक्षण विधेयक 2020′ क़ो 18 जनवरी 2020 से लागू किया गया।
2020 – रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता।
2020 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये।
2020 – अरुंधति रॉय की नई किताब “Azadi: Freedom. Fascism. Fiction” पेंगुइन बुक्स लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की।
2020 – पूर्व अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के प्रमुख, अनिल धस्माना को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।
2021 – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र की अध्यक्षता की।
2021 – खेलो इंडिया पहला ज़ांस्कर शीत खेल उस्तव लद्दाख में शुरू हुआ।
2021 – रक्षा सचिवडॉ. अजय कुमार ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा आयोजित स्वच्छतापखवाड़े का उद्घाटन किया।
2021 – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत – देश के पहले सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया।
2022 – दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) अपना पहला द्विमासिक ई-न्यूज़लेटर लॉन्च किया।
2022 – बुर्ज खलीफा से बड़ा एक क्षुद्रग्रह सुरक्षित रूप से पृथ्वी के पास से गुजरा।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पर्यावरण संबंधी चिंता को लेकर ’सतत खाद्य उत्पादन’ विषय पर भारत-ब्रिटेन सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा की घोषणा की।
2023 – यूक्रेन में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की समेत लगभग 18 उच्चाधिकारियों की मौत हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लिया।
2023 – पहली बार भारतीय मूल के अरुणा मिलर ने अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा।
2023 – भारत ने मालदीव को सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए 100 मिलियन रुपिया देने की घोषणा की।
2023 – भारत में पहली बार केरल राज्य सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिनों के मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश की अनुमति दी।
2024 – पीएम मोदी ने राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी के कुल 6 डाक टिकट जारी किए।
2024 – ईरान में पाकिस्तान की जवाबी एयरस्ट्राइक में 9 मौतें हुई व कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
2024 – गुजरात के वडोदरा की हरनी झील में नौका के पलटने से 14 बच्चों व दो शिक्षकों की मौत हुई।
2024 – देहली के पीतमपुरा की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 5 लोग जिंदा जले , 2 की हालत गम्भीर।
2024 – नासा का अग्रणी इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर, जो किसी दूसरी दुनिया में उड़ान भरने वाला पहला विमान था , जो मंगल ग्रह पर तीन साल और 72 उड़ानों के बाद ख़त्म हो गया।
2025 – पीएम मोदी ने 10 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों में स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए।
*18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
1849 – ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधान मंत्री एडमंड बार्टन का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1888 – ब्रिटिश विमान उद्यमी थॉमस सोपविथ का जन्म हुआ।
1889 – मराठी लेखक शंकर काशीनाथ गर्ग और दिवाकर का जन्म हुआ।
1894 – वेस्ट इंडीज क्रिकेटर लेस्ली वालकोट का जन्म हुआ।
1895 – प्रसिद्ध लेखक विठ्ठल दत्तात्रय घाटे का जन्म हुआ।
1841 – महाराष्ट्र के विद्वान् का महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म हुआ।
1927 – वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ।
1933 – भारत के 27 वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश शरण वर्मा का जन्म हुआ।
1935 – भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ वीर बहादुर सिंह
1942 – मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1951 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा 6 सितम्बर 2019 को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का जन्म हुआ।
1954 – भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र जगदीश माली का जन्म हुआ।
1957 – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री नफ़ीसा अली का जन्म हुआ।
1959 – हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्रधानाचार्य रहे और 22 जुलाई 2019 को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्म हुआ।
1972 – क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ।
1978 – भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़िय अपर्णा पोपट का जन्म हुआ।
1985 – बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ।
*18 जनवरी को हुए निधन👉*
474 – बीजान्टिन सम्राट लियो प्रथम (73) का निधन हुआ।
1367 – पुर्तगाल के राजा पेड्रो प्रथम का निधन हुआ।
1471 – जापान के सम्राट गो-हानाज़ोनो का निधन हुआ।
1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका के 10वें राष्ट्रपति जॉन टायलर का निधन हुआ।
1936 – ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग का निधन हुआ।
1947 – प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ।
1955 – भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।
1963 – उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ।
1965 – आबाजी तुबाजी सानप का निधन हुआ जो ‘भगवानबाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
1966 – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ।
1976 – पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार , साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित(मरणोपरांत) गुरमुख सिंह मुसाफिर का निधन हुआ।
1978 – मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री लोंगजम थंबो सिंह का निधन हुआ।
1978 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ भीम सेन सच्चर का निधन हुआ।
1996 – राजनीतिज्ञ और अभिनेता एन. टी. रामाराव का निधन हुआ।
2003 – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन हुआ।
2013 – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी
2020 – पूर्व बीजेपी सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा (63) का निधन हुआ।
2022 – भारतीय हास्य कलाकार, लेखक और चित्रकार कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ (97) का निधन हुआ।
2023 – कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की (42) की मौत हुई।
2023 – अनुभवी अमेरिकी लोक-रॉक स्टार डेविड क्रॉस्बी (81) का निधन हुआ।
2023 – पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया के उपराष्ट्रपति बदारा अलियू जोफ (65) का भारत में बीमारी से निधन हुआ।
2023 – केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दिवा के एक सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री से सम्मानित प्रभाबेन शोभगचंद शाह (92) का निधन हुआ।
2024 – मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के बड़े भाई संजय सिंह (59) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिका के यूटा वासी , एक प्रमुख व्यवसायी और “डंकन इलेक्ट्रिक” के दूसरी पीढ़ी के मालिक-संचालक का निधन हुआ।
*18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री प्रयागराज (हरिद्वार)।
🌟 श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या)।
🌟 श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती।
🌟 श्री आबाजी तुबाजी सानप (‘भगवानबाबा’) स्मृति दिवस।
🌟 श्री लोंगजम थंबो सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*