भिवानी रेलवे और रोडवेज अपडेट: तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के समय में बदलाव, नई बस सेवा शुरू
भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस (14737) के समय में 28 मार्च से बदलाव। साथ ही गांव गुरेरा से वाया सिवानी-तोशाम भिवानी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू। जानें पूरा शेड्यूल।
भिवानी। रेलवे द्वारा समय पालनता में सुधार के लिए गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। 28 मार्च (शनिवार) को यह गाड़ी भिवानी जंक्शन से 04:40 बजे रवाना होकर भिवानी सिटी स्टेशन पर 04:49 बजे पहुंचेगी।