CJP Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मामला अब सुप्रीम कोर्ट में। फर्जी लॉ डिग्री और पहचान छिपाने के आरोपों पर CBI जांच की मांग। जानें क्या है पूरा विवाद और याचिका के मुख्य बिंदु।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें CJP से जुड़े लोगों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से स्वतंत्र जांच कराने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. यह याचिका ऐसे समय में आई है जब CJP को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर अपने चरम पर है.

दायर की गई याचिका में फर्जी लॉ डिग्री के इस्तेमाल, किसी और की पहचान का इस्तेमाल करने और सुप्रीम कोर्ट की संस्थागत पहचान के गलत इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. याचिकाकर्ता का आरोप है कि इन लोगों ने खुद को वकील या कानूनी विशेषज्ञ बताकर जनता को गुमराह किया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा. याचिका में CBI से फर्जी डिग्री के कथित इस्तेमाल और इसमें शामिल आपराधिक साजिश की पूरी जांच करने की अपील की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.