SDGI University: डासना में AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
गाजियाबाद की एसडीजीआई यूनिवर्सिटी में AI, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सतत विकास पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन। प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।
गाजियाबाद । डासना स्थित एसडीजीआई यूनिवर्सिटी में रोल ऑफ एआई इन ग्रीन टेक्नोलॉजी सोशल इकॉनमी एंड एजुकेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें देश और विदेश के शिक्षाविदों, शोधार्थियों, वैज्ञानिकों एवं अकादमिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। शोधार्थियों ने ग्रीन टेक्नोलॉजी, सामाजिक अर्थव्यवस्था, एआई आधारित शिक्षा प्रणाली और सतत विकास से जुड़े विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में अलग-अलग ट्रैक्स के माध्यम से विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के चेयरमैन प्रो. गिरिश चंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चीफ कोऑर्डिनेटिंग अधिकारी चंद्रशेखर बुद्धा, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महेंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विमल कुमार शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, प्रो. प्रसेनजीत कुमार उपस्थित रहे।