Haryana Scheme: महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड; जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना: हरियाणा सरकार BPL परिवारों की महिलाओं को देगी मुफ्त सैनिटरी पैड। 20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया।

हरियाणा  : हरियाणा सरकार ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बड़ी पहल की है। यहां राज्य सरकार ने ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं और युवतियों को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की शुरु की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को दिया जाएगा। इसके तहत 10 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाएं और युवतियां निशुल्क सैनिटरी पैड प्राप्त कर सकेंगी। विभाग ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक लाभार्थियों को 20 मई तक सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सरकार ने योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को दायित्व सौंपा है, जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.