Rashifal 19 May 2026: आज मिथुन राशि में 3 ग्रहों का संयोग; इन 6 राशियों को होगा महालाभ
आज का राशिफल 19 मई 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा, शुक्र और गुरु की युति से बनेगा शुभ संयोग। मेष, कन्या और सिंह समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत। पढ़ें दैनिक राशिफल।
19 मई 2026 की ग्रह स्थिति- मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र हैं और ये मंगल का नक्षत्र होता है। तो चंद्रमा मिथुन राशि में, मृगशिरा नक्षत्र में, संयोग कर रहे हैं शुक्र और गुरु से, तीनों कन्ट्राडिक्ट है और काल पुरुष का तृतीय भाव कन्ट्राडिक्ट्री फेज से गुजर रहा है। तीनों सौम्य ग्रह हैं, लेकिन चंद्रमा का नक्षत्र जो है, वो एक उग्र नक्षत्र में है, ठीक है ना? तो ये इनकी जो सौम्यता है, उसको प्रभावित करेगा। लेकिन तृतीय भाव में सौम्यता प्रभावित होना और उग्र होना, कार्य प्रणाली में उग्रता लाना और प्रोग्रेसिव स्थिति को दर्शाता है तो दिस इज गुड। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में है।
आज चंद्रमा मिथुन राशि में, इन 6 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, होगा महालाभ, पढ़ें राशिफल-
मेष राशि
स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको बहुत ही बड़े लेवल पर ले जाएगा व्यवसायिकता में। कुछ भी आपने अगर नया डिजाइन किया है तो उसको कार्यरूप दें, शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना अत्यंत शुभकारी होगा।
वृषभ राशि
जो लोग वाणी प्रधान कार्य करते हैं, अध्यापन में हैं, कानूनी क्षेत्र में हैं, वक्ता हैं, प्रवक्ता हैं, ज्योतिषी हैं, जो लोग प्रवचन देते हैं, कथावाचकहैं, इन लोगों के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि
थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में बड़ी समीपता आ चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सौम्यता के प्रतीक बने हुए हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगाफिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यवसाय भी आपके लिए बहुत अच्छा दिख रहा है। बहुत तरक्की कर रहें हैं। बहुत ग्रो कर रहे हैं। शुभकारी समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा शुभकारी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य देव को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसाय आपका टॉप क्लास का रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
स्वास्थ्य में सुधार। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
परेशानी वाला समय, चोट-चपेट देने वाला। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार सही-सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। ऑप्शन के साथ जीवन जियेंगे। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है, प्रेम, संतान, व्यापार अत्यंत शुभकारी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अत्यंत शुभ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
भूमि, भवन, वाहन के मल्टीपल योग बन रहे हैं। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।