कुरुक्षेत्र: पुजारी को घसीटने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, कार्रवाई शुरू

कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में पुजारी योगीराज गिरी पर हमले के आरोपी पंकज के घर और अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर। जानें पूरी खबर और कार्रवाई का विवरण।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को भारी फोर्स के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इसकी शुरुआत पुजारी को मफलर डालकर घसीटने वाले मुख्य आरोपी पंकज के घर से की। टीम ने उसके मकान की दीवार को तुड़वा दिया है। इसके बाद टीम दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया।

उधर, आरोपी पंकज की मां परमजीत ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बोलीं कि पूरे गांव में अवैध कब्जे है। सभी कब्जे हटवाएं जाए। घर टूट गया है, वे कहां जाएंगे। हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी है। जैसे हमारा तोड़ा जा रहा है, वैसे ही पूरे गांव में तोड़ों।बता दें कि 9 जुलाई की सुबह शिव मंदिर के पुजारी योगीराज पर हमला हुआ था। आरोप है कि दरगाह के सेवादार पंकज ने पहले पुजारी से मारपीट की। इसके बाद गले में परना डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा। इस दौरान उनकी टांग टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.