गाजियाबाद: MMG अस्पताल में कमाल, दो महिलाओं के पेट से निकाली 14 और 15 किलो की रसौली

गाजियाबाद के MMG अस्पताल में डॉक्टरों ने रचा इतिहास। दादरी और कैलाश नगर की दो महिलाओं के पेट से 14 और 15 किलो के ट्यूमर निकाले। ऑपरेशन सफल, जानें पूरी टीम के बारे में।

गाजियाबाद । एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को दो जटिल ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम ने दो महिलाओं के पेट से कुल 14 और 15 किलो की रसौली निकाली। ऑपरेशन के बाद दोनों महिलाओं को डॉक्टरों की निगरानी में वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार को दादरी निवासी 45 वर्षीय गीता देवी के पेट से 14 किलो और कैलाश नगर निवासी 57 वर्षीय निर्मला देवी के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया। दोनों महिलाएं लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थीं और निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली थी। जांच में दोनों महिलाओं के पेट में बड़े ट्यूमर पाए गए।

इसके बाद सर्जरी का फैसला लिया गया। सर्जन डॉ. मिलिंद गौतम के नेतृत्व में एनेस्थेटिस्ट डॉ. चरण सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. वीके मिश्रा और ओटी टेक्नीशियन शीतल व कपिल की टीम ने करीब एक-एक घंटे चले ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सीएमएस डा राकेश कुमार का कहना है कि दोनों मरीजों को महिला वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अगले दो-तीन दिन निगरानी और जरूरी जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.