ग्वालियर: तलाक के लिए ननद को बताया सौतन, फर्जी फोटो से कोर्ट को किया गुमराह

ग्वालियर में महिला की अनोखी साजिश! फैमिली फोटो में ननद को सौतन बताकर कोर्ट से लिया एकतरफा तलाक। पति ने हाईकोर्ट में डिक्री को दी चुनौती। जानें पूरा मामला।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने पति से तलाक लेने के लिए ऐसे रणनीति बनाई, जिसकी चर्चा पूरे शहर भर में हो रही है. महिला ने फैमिली कोर्ट के सामने अपनी ननद (पति की बहन) को ही सौतन बता दिया. इतना ही नहीं, फैमिली फोटो को पति की दूसरी शादी की फोटो बताकर कोर्ट में पेश किया. इसके बाद फैमिली कोर्ट से एकतरफा तलाक की डिक्री हासिल कर ली है. इस बात का खुलासा होने के बाद पति ने ग्वालियर हाईकोर्ट में एकतरफा तलाक की डिक्री को चुनौती दी है.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की शादी 1998 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. पति एक मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी के पद पर है. इसके चलते उसे अक्सर बाहर रहना पड़ता था. यही वजह दोनों के रिश्ते को खराब करती चली गई. नतीजतन साल 2015 में महिला ने पति की घर छोड़ दिया और अलग रहने लगी. महिला तलाक लेना चाहती थी, जबकि उसका पति इसके लिए तैयार नहीं था.

ननद को बताया सौतन

महिला किसी भी हालत में तलाक लेना चाहती थी, इसलिए उसने साल 2021 में फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. महिला ने सबूत के तौर पर कोर्ट में एक फोटो भी पेश की, जिसमें उसका पति अपनी बहन (ननद) और परिवार के अन्य लोगों के साथ खड़ा था. ननद को महिला ने कोर्ट में पति की दूसरी पत्नी और खुद की सौतन बताया. कोर्ट ने फोटो को अहम सबूत मनाते हुए पति को एक पक्षीय घोषित कर दिया, जिससे पति पक्ष नहीं रख पाया और फिर महिला को कोर्ट से तलाक की डिक्री मिल गई.

तलाक के लिए कोर्ट को किया गुमराह

पति ने बताया कि जिस समय तलाक की प्रक्रिया चल रही थी. उस समय उसकी मां का निधन हो गया था. इसी बात का फायदा उठाते हुए उसे पति को एक एक पक्षीय घोषित कराकर तलाक की डिक्री ले ली. पत्नी से तलाक होने की जानकारी पति को अप्रैल के पहले हफ्ते में हुई, जब उसे कोर्ट का रिकॉर्ड खंगाला तो वहां एक फोटो का जिक्र किया गया था. फोटो देखते पति की पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसे महिला ने पति की दूसरी पत्नी बताया कि पति की सगी बहन थी. अब पति ने एकतरफा तलाक की डिक्री को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. साथ ही पत्नी पर कोर्ट को धोखा देने का आरोप लगाया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.