पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 02 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 02 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 जुलाई 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 09:40 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा – 09:28 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* गर – 09:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वैधृति – 16:38 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:23
*🌙चन्द्रोदय-* 21:15
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायण
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 14:09 से 15:53
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 09:40 तक पश्चात् तृतीया प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 22:30 से , बुध अस्त पश्चिम में 12:31 पर , वैधृति पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री आदिनाथ गर्भकल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया) , महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस , यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस , अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस व विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day, पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 11:23 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 11:21 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*परापवादं न ब्रूयात्*
*नाप्रियं च कदाचन ।*
*न मन्युः कश्चिदुत्पाद्यः*
*पुरुषेण भवार्थिना ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_अपनी भलाई चाहने वाले पुरुष को दूसरों की निन्दा तथा अप्रिय वचन मुँह से नहीं निकालने चाहिये और किसी को क्रोध भी नहीं दिलाना चाहिये॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन अनमना सा रह सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर – बाहर पूछ रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । धनहानि को बचाना है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । लापरवाही न करें। कार्य करते समय हल्की चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संतान को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन व्यस्त सा रहेगा । व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। व्यापार -व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें व क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें । लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सम्मान से भरा होगा । सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । व्यापार ठीक चलेगा। दूर से समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें।फालतू बातों पर ध्यान न दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
1911 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।
1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1990 – सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।
2019 – सिंगापुर हाईकोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता के खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया।
2019 – रूस / पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद।
2020 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए देश के पहले प्लाजमा बैंक का उद्घाटन किया।
2020 – बिहार में वज्रपात ने फिर मचाई तबाही , 22 की मौत हुई।
2020 – वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।
2020 – भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम ‘शेषनाग’ दिया गया।
2020 – कानपुर मेंदेर रात विकास दुबे के गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये।
2021 – अमेरिकाः फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई।
2021 – जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी यात्री वाहन फिसलकर एक गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत व चार अन्य घायल हुए।
2021 – डीआरडीओ का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम-10 एम भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भानुर स्थित भारत डायनैमिक्स लिमिटेड के नए विनिर्माण सुविधा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए।
2022 – भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2023 – अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने, 31 महीने में तीसरी बार शपथ ली; NCP के 8 विधायक भी मंत्री बने।
2023 – रक्षा मंत्रालय भारत का मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ।
2023 – भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में गैलरी का निर्माण करने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – अमेरिकी स्कूनर कुयाहोगा पैकेट को प्रांतीय मरीन द्वारा डेट्रॉयट नदी पर कब्जे में लिया गया, जिसमें शीर्ष गुप्त युद्ध पत्राचार भी शामिल था।
2024 – उत्तर प्रदेश के
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत (बाद में संख्या 122 से ज्यादा पहुंची) हो गई व 150 से अधिक भक्त घायल हुए।
2025 – भारत के PM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे , घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए।
*2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1893 – चंदूलाल मधवलाल त्रिवेदी – पंजाब के पूर्व राज्यपाल।
1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
1921 – अशोक घोष एक भारतीय बंगाली राजनेता और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता थे।
1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक।
1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम।
1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
1954 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे जिन्होंने मुख्यतः बंगाली और ओडिआ फ़िल्मों में गाने गाये।
1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1958 – पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
1968 – गौतमी – हिन्दी फ़िल्मों की एक भारतीय अभिनेत्री ।
1981 अनुपमा वर्मा – भारतीय अभिनेत्री।
1983 – सुहास लालिनाकेरे यतिराज – एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।
*2 जुलाई को हुए निधन👉*
1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
2022 – मशहूर ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रूक (97) का निधन हुआ।
2023 – डच फुटबॉल खिलाड़ी थियो पहलप्लात्ज़ (76) का निधन हुआ।
2024 – स्लोवाक सेलो वादक, संगीतकार और शिक्षाशास्त्री व्लादिमीर बोकेस (78) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व रक्षा सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त (79) का नई दिल्ली में निधन हुआ।
*2 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री आदिनाथ गर्भकल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया)।
🌟 महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस।
🌟 यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस।
🌟 अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस।
🌟 विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day, पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*