पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 जून 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 21:24 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 25:00 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा
*💫करण-* वणिज – 08:15 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुभ – 08:11 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 22:10
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:19 से 14:03
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी तृतीया 21:24 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , चन्द्रोदय का समय 22:10 बजे , विघ्नकारक भद्रा 08:12 से 21:22 तक , राजयोग 21:21 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड) , श्री एम. करुणानिधि जयन्ती , श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस , श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस व विश्व साइकिल दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 23:33 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचांगभेद से आज भी) , ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सम्यङ्मिथ्याप्रवृत्तेऽपि*
*वर्तितव्यं गुराविह।*
*गुरुनिन्दा दहत्यायु-*
*र्मनुष्याणां न संशयः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*_अर्थात्👉_*
_गुरु प्रतिकूल बर्ताव करते हों तो भी उनके प्रति अच्छा ही बर्ताव करना उचित है; क्योंकि गुरुनिन्दा मनुष्यों की आयु को दग्ध कर देती है, इसमें संशय नहीं है॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 जून 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन और सम्मान लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी अपने की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है लेकिन सफलता मिलेगी। व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा , जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से न निकलने पाएँ ध्यान रखें। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप साझे में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। साथी से उपहार मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी। इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1781 – जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।
1789 – एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।
1818 – भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।
1828 – ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1918 – गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
1994 – भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
1999 – यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।
1999 – मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004 – केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005 – फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
2008 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
2008 – जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2008 – वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे।
2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।
2019 – 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं।
2020 – गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए।
2020 – प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा।
2021 – केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।
2021 – वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।
2022 – कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए।
2022 – चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग हर रोज प्राप्त करें।
2024 – चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म झिंजियांग ग्रिड से जोड़ कर शुरू किया।
2025 – पाकिस्तान के कराची में स्थित मलीर जेल से भूकंप के दौरान कम से कम 216 कैदी फरार हो गए।
*3 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1844 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1867 – हरविलास शारदा – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1895 – पणीक्कर, के. एम. – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म।
1924 – एम. करुणानिधि – भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1929 – चिमनभाई पटेल – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1930 – जॉर्ज फ़र्नान्डिस – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1936 – तरला दलाल – भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
1941 – रूमा पाल – भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
1947 – माला सेन – एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।
1970 – तालारी रंगैय्या – आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ।
1982 – तृप्ति मुर्गंडे – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
2008 – हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री।
*3 जून को हुए निधन👉*
1925 – वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1976 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1976 – मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।
1994 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व।
1999 – हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2011 – भजन लाल – तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
2013 – जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री।
2014 – गोपीनाथ मुंडे – एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे।
2019 – रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका।
2020 – वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ।
2020 – आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ।
2021 – मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ।
2023 – रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन ब्रह्मज्ञानी जर्गेन मोल्टमैन (98) का निधन हुआ।
2025 – “ए बॉयज़ ओन स्टोरी” के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी लेखक एडमंड व्हाइट (85) का निधन हुआ।
*3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड)।
🌟 श्री एम. करुणानिधि जयन्ती।
🌟 श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती।
🌟 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।
🌟 श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।
🌟 विश्व साइकिल दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*