पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 13 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 13 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 अक्टूबर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 23:28 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 25:43 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* तैतिल – 10:47 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 20:23 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 17:54
*🌙चन्द्रोदय-* 08:45
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 19:12 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 15:00 से 16:27
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 23:28 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र – माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 01:43 से 28:03 तक , शुक्र पश्चिम में अस्त , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती , भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस , पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस ,  अंत्योदय दिवस / वित्तीय समावेशन दिवस (Financial Inclusion Day) , अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (UN – International Day for Disaster Risk Reduction) , अंतर्राष्ट्रीय सरल भाषा दिवस (International Plain Language Day) , विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस (World Thrombosis Day) व अंतर्राष्ट्रीय विफलता दिवस (International Day for Failure)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 25:14 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:03 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:20 से 25:14 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:03 से , व्यापार दिवस (Mails & Parcels Day / Business Development Day , सप्ताह के अन्तर्गत)।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
*चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं  तनुते  मह्यं*
*चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
_पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 अक्टूबर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस या घर के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1716 – हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1773 – चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
1807 – भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
1892 – छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।
1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।
2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 – जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।
2003 – पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा।
2003 – नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।
2004 – चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।
2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।
2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।
2019 – फ्रांस और जर्मनी ने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई के लिए उसे हथियारों का निर्यात रोक दिया।
2019 – भारत और सियेरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2020 – डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा-कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सामुहिक प्रतिरोधक क्षमता की रणनीति अपनाने का विचार ठीक नहीं।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली राष्ट्रीय ढांचागत मास्टर प्लान प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का शुभारंभ किया।
2022 – सीरिया में सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत व 27 अन्य घायल हुए।
2022 – 17वां प्रवासी भारतीय दिवस अधिवेशन की वेबसाइट जारी की गई।
2022 – इराक के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संसद में दो दौर के मतदान के बाद इराकी कुर्द बरहम सालेह को मात दी।
2023 – हमास के ठिकानों में घुसकर इजराइल ने 250 लोगों को छुड़ाया, 60 आतंकी को भी मारा।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वें जी-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) का उद्घाटन किया।
2023 – राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) द्वारा आयोजित 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (एएससी) कोच्चि में संपन्न हो गई।
2023 – सेना प्रमुख मनोज पांडे ने नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘प्रेसिडेंट्स कॉलर्स’ प्रदान किया।
2023 – जल शक्ति मंत्रालय ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 का शुभारंभ किया।
2024 – स्पेसएक्स ने रॉकेट की पहली रिकवरी पूरी की।
2024 – जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया।
2025 – व्यापार और कौशल विकास के क्षेत्र में इस दिन ग्रेटर नोएडा में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय 60वें भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले (IHGF दिल्ली फेयर – ऑटम) की शुरुआत हुई।

*13 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1895 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ।
1900 – पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।
1911 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।
1929 – शिवेन्द्र सिंह सिद्धू –  गोवा , मेघालय व मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
1931 –
1948 – नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।
1994 – नायब सूबेदार अविनाश साबले – एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में माहिर हैं।

*13 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1882 – फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरों से श्रेष्ठ होते है।
1900 – मुंशी अमीर अहमद “मीनाई” एक उर्दू शायर थे।
1911 – भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।
1987 – मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
2000 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
2004 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
2016 – भूमिबोल अतुल्यतेज – थाईलैंड के पूर्व राजा (श्यामदेश के चक्री वंश के नवम राजा थे)।
2020 – गुजरात की कोकिला कौमुदी मुंशी (91) का निधन हुआ।
2021 –  अमेरिकी राजनीतिज्ञ डेल किल्डी (92) का निधन हुआ।
2022 – जेम्स “जिम” मैकडिविट, अमेरिकी वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल और नासा के अंतरिक्ष यात्री  का 93 वर्ष की आयु में निधन।
2023 –   ब्रिटिश सेना अधिकारी एंथनी वॉकर (89) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक लेखक ह्यूबर्ट रीव्स का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – जयपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद और समाज सुधारक डॉ. ज्ञान प्रकाश पिलानिया (92) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध कन्नड़ थिएटर कलाकार और हास्य अभिनेता राजू तालिकोटे (62) का निधन हुआ।

*13 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती।
🌟 भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस।
🌟 पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस।
🌟 अंत्योदय दिवस / वित्तीय समावेशन दिवस (Financial Inclusion Day)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (UN – International Day for Disaster Risk Reduction)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सरल भाषा दिवस (International Plain Language Day)।
🌟 विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस (World Thrombosis Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय विफलता दिवस (International Day for Failure)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.