पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 18 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 18 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜18 सितम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:02 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 22:45 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* वणिज – 13:02 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 13:34 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:23
*🌙चन्द्रोदय-* 12:52
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 22:45 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:15
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी सप्तमी 13:02 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मुक्ताभरण सप्तमी व्रत , उमामहेश्वर पूजन , अपराजिता सप्तमी , संतान सप्तमी , संतान दुबड़ी , ललिता सप्तमी , गौरी पूजन , काशी के लक्ष्मी कुण्ड में स्नान , ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का पूजन-व्रत 22:45 के पूर्व , मंगल कर्क राशि में 16:36 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 13:02 से 26:15 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री देवनारायण जी , श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) , विश्व जल निगरानी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस व विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी अष्टमी 15:28 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री राधाष्टमी व्रत , श्री दूर्वाष्टमी , महालक्ष्मी व्रतारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:43 तक , मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन 25:43 पूर्व , महर्षि दधीचि जयन्ती।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सर्वार्थ – संभवो   देहो*
*जनितः पोषितो यतः।*
*न   तयोर्याति   निर्वेशं*
*पित्रोर्मर्त्यः शतायुषा ॥*
*भावार्थ👉*
_सौ वर्ष की आयु प्राप्त करके भी माता-पिता के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता । वास्तव में जो शरीर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का प्रमुख साधन है, उसका निर्माण तथा पालन-पोषण जिनके द्वारा हुआ है, उनके ऋण से मुक्त होना कठिन ही नहीं, सर्वथा असम्भव है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 सितम्बर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1842 –  पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्‍वाडोर, कजाखस्‍तान, लिथुआनिया और उत्‍तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पीड पोस्‍ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्‍चों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – SBI ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू किया।
2020 – पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2021 – झारखंड में करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हुई।
2022 – चीन के गुइझोऊ प्रांत में भयंकर सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
2022 – ताइवान में लगभग 24 घंटों में तीन बड़े भूकंप ( 6.4, 6.8 और फिर 7.2 तीव्रता) आए जिनमें काफी तबाही हुई तथा जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया।
2023 – संसद के विशेष सत्र के बीच हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई।
2023 – आदित्य-एल1 ने अपना वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पुरानी संसद में मोदी जी ने 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी।
2023 – एएआई ने निरीक्षण बेड़े में दो नए बी-360 विमान शामिल किए।
2024 – लेबनान में पेजर के बाद वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट से 9 मौतें व 300 घायल हुए। हिजबुल्लाह कमांडर के जनाजे में भी धमाका हुआ।
2025 – खेल जगत और खेल अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली में ‘जज्बा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन हुआ।

*18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1883 – मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
1906 – हास्‍य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्‍म हुआ।
1957 – श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव।
1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ।

*18 सितंबर को हुए निधन👉*

1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1977 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।
2021 – मनोरमा महापात्रा एक भारतीय लेखक, कवि और संपादक थीं।
2023 – हॉल ऑफ फेम हॉकी खिलाड़ी हेनरी बूचा का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी मरिन्हो पेरेस (76) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन सड़क साइकिल चालक रॉल्फ वोल्फशोल का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ‌।
2025 – तमिल हास्य अभिनेता रोबो शंकर (46) का निधन चेन्नई में हुआ।

*18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री देवनारायण जी।
🌟 श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस।
🌟 श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
🌟 हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज)।
🌟 विश्व जल निगरानी दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस।
🌟 विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.