फतेहाबाद: भाखड़ा नहर से बरामद हुआ राहुल का शव; 10 KM दूर पुल के पास मिला

फतेहाबाद के भूना में भाखड़ा नहर में कार सहित गिरे युवक राहुल का शव 10 किमी दूर बरामद। गोताखोरों और पुलिस की मशक्कत के बाद मिला शव। जानें पूरी खबर।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। शव तीन पुल क्रॉस कर आगे निकल गया। करीब 10 किलोमीटर दूर पर डुमा वाले पुल के पास डेडबॉडी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम तक संस्कार किया जाएगा

बता दें कि वीरवार शाम को भूना के वार्ड नंबर-13 निवासी राहुल अपनी कार सहित भाखड़ा नहर में गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह डूब गया और पानी के साथ बह गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और भूना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर को भी बुलाया गया और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राहुल नहीं मिला। इसके बाद उसकी नहर में तलाश शुरू की गई। अब उसकी डेडबॉडी बरामद कर ली गई है। परिजनों के अनुसार राहुल भूना में एक हेयर सैलून पर काम सीख रहा था। मृतक राहुल तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.