भिवानी: भीम खेल स्टेडियम का ट्रैक बना तालाब, खिलाड़ी सड़क पर दौड़ने को मजबूर

भीम खेल स्टेडियम का पुराना रेस ट्रैक बारिश के बाद जलमग्न। फिसलन और बदहाली के कारण खिलाड़ी सड़क पर अभ्यास करने को मजबूर। प्रशासन से सुधार की मांग।

भिवानी। भीम खेल स्टेडियम का पुराना एथलीट रेस ट्रैक बारिश के बाद पानी में डूब गया है। इससे खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार शाम की बारिश के बाद गुरुवार को रेस ट्रैक पर जलभराव और फिसलन बढ़ गई। अधिकांश युवाओं को शारीरिक अभ्यास के लिए सड़क पर दौड़ना पड़ रहा है।

सेना भर्ती व अन्य नौकरियों के लिए अभ्यास करने वाले युवा भी सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं। एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक्स एथलीट ट्रैक है पर अन्य खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं मिलता। भीम खेल स्टेडियम का पुराना रेस ट्रैक कई दशक पुराना है और बदहाल स्थिति में है। राजनीतिक कार्यक्रमों से भी यह ट्रैक खराब हो चुका है। बारिश में फिसलन के कारण यहां अभ्यास करना खतरनाक है, जिससे युवा चोटिल हो रहे हैं।
निशा, कल्पना और रेखा ने बताया कि वे नियमित रूप से पुराने रेस ट्रैक पर दौड़ने जाती थीं। बुधवार की बारिश से ट्रैक खराब हो गया है, इसलिए अब फुटपाथ पर दौड़ लगानी पड़ती है। कच्चे मैदानों में भी फिसलन बढ़ गई है, जिससे गिरने का डर रहता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.