रोहतक रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ उठाई आवाज, नियमितीकरण की मांग
भिवानी की न्यू डिफेंस कॉलोनी को नियमित करवाने की मांग तेज। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठक।
भिवानी। रोहतक रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी को नियमित करवाने की मांग को लेकर कॉलोनी निवासियों ने आवाज बुलंद की। न्यू डिफेंस कॉलोनी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार और प्रशासन से कॉलोनी के नियमितीकरण की मांग उठाई गई।