गाजियाबाद: गुलमोहर एनक्लेव में फिर अटकी लिफ्ट, बुजुर्ग और बच्चा फंसे; RWA पर आरोप

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव में लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग और बच्चा फंसे। निवासियों ने RWA पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए DM से शिकायत की है।

गाजियाबाद । राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में गुरुवार को लिफ्ट अटकने से निवासी इसमें अटक गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बुधवार को भी इस खराब लिफ्ट की समस्या से निवासी परेशान हुए थे। इसके बाद भी स्थानीय आरडब्लूए इसका समाधान नहीं करा रहा है। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में एसपी 2 टावर की खराब तीसरी लिफ्ट गुरुवार को अटक गई। इसके चलते इसमें एक बुजुर्ग और बच्चे अटक गए। जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासी गौरव बंसल ने बताया कि बुधवार को भी लिफ्ट का बोल्ट निकल गया था। जिससे गिफ्ट का गेट अचानक उल्टा खुल गया।

घटना के समय लिफ्ट में कोई था नहीं। गुरुवार को दोबारा से लिफ्ट की खराब स्थिति से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।आरोप है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी आरडब्लूए इसका उचित समाधान नहीं करा रहा है। उन्होंने खराब लिफ्ट की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर कमिश्नर, डिप्टी रजिस्ट्रार से भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.