पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 12 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 जून 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 19:39 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 06:29 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* कौलव – 09:13 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड – 21:25 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 27:10
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 10:36 से 12:20
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी द्वादशी 19:39 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:29 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:29 तक , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , कु. हितेश भारद्वाज प्रकटोत्सव दिवस , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस , श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस , रूस दिवस व विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 16:10 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , मासिक शिवरात्रि व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 25:17 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 16:08 से 26:14 तक , द्वितीय शनिवार (बैंक अवकाश)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*माता  गरीयसी  यच्च*
*तेनैतां  मन्यते  जनः ।*
*ज्येष्ठो भ्राता पितृसमो*
*मृते पितरि भारत ॥१६॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! माता का गौरव सब से बढ़कर है, इसलिये लोग उसका विशेष आदर करते हैं। हे भारत ! पिता की मृत्यु हो जाने पर बड़े भाई को ही पिता के समान समझना चाहिये॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 जून 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी हर किसी से विनम्रता आवश्यक है। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817 – जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा (“ड्रेसीन” या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830 – फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852 – ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
1889 – उत्तरी ऑयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1968 – यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990 – सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1991 – रूस में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्‍वीकार किया गया।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 – आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 – प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019 – गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019 – भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।
2020 – काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की टीम ने माटीगांव शिव मंदिर परिसर में खोदाई कराई , खोदाई में मिली गुप्तकालीन भवन की फर्श, दीवार व खंडित मूर्तियां।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले आउटरीच सत्र में भाग लिया।
2022 – एनसीपीसीआर ने 12 से 20 जून के दौरान बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह शुरु किया।
2022 – 19वीं शांगरी-ला वार्ता दो साल बाद सिंगापुर में सम्पन्न हुई।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पछाड़कर फ्रांस के लुई-चौदहवें के बाद इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे समय (70 वर्ष) तक राजगद्दी संभालने का रिकॉर्ड बनाया।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की संयुक्त समिति की पहली बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2023 – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लाला विस्थापन शिविर में मिलिशिया समूह ‘कोडेको’ द्वारा 23 बच्चों सहित कम से कम 46 लोगों की हत्या कर दी गई।
2023 – नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्वारा राज्य में नाइजर नदी में शादी के मेहमानों को ले जा रही नाव पलटने से 106 लोगों की मौत हो गई और 144 लोगों को बचा लिया गया।
2024 – कुवैत में दक्षिणी इलाके की एक इमारत में लगी आग में 42 की मौत हुई (10 से ज्यादा भारतीय बताए जा रहे) व 50 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2024 – चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने व पवन कल्याण डिप्टी CM बने। 52 साल के मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली व दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली।
2025 – अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे; लंदन के लिए टेकऑफ करते ही धमाका हुआ। विमान अतुल्य हॉस्टल की चारों इमारतों से टकराया।

*12 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1915 – सी के नागराज राव एक भारतीय लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 – पद्मिनि – हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक व हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1957 – गीतांजलि श्री – हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार।
1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।

*12 जून को हुए निधन👉*

1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1981 – पी बी गजेंद्रगडकर भारत के पूर्व मुख्य सातवें न्यायाधीश थे।
1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
1999 – जलागम वेंगल राव  – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2000 – पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ‘रॉक गार्डन’ के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019 – उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।
2020 – गुल्ज़ार देह्लवी के नाम से मशहूर पंडित आनंद मोहन ज़ुत्शी, उर्दु साहिती जगत के ऐक प्रमुख शायर थे।
2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट पूरे (90) का निधन।
2021 – गुजरात आरएसएस के दिग्गज अमृत काडीवाला का कोविड -19 जटिलताओं के बाद निधन हुआ।
2022 – भारत की लंबी दूरी के महान धावक और 2 बार के ओलंपियन हरि चंद (69) का निधन हुआ।
2023 – इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मंच , फिल्म और अभिनेता रिचर्ड ट्रीट विलियम्स जूनियर (71) का निधन हुआ।
2023 – कैमरुनियन राजनीतिज्ञ जॉन फ्रू एनडी (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखिका कैरोल हिगिंस क्लार्क (66) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कार्यकारी जेरी एलन वेस्ट (86) का निधन हुआ।
2025 – गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी (68) का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन हुआ‌।

*12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री बंदारू दत्तात्रेय जन्म दिवस।
🌟 कु. हितेश भारद्वाज प्रकटोत्सव दिवस।
🌟 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस।
🌟 श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस।
🌟 रूस दिवस।
🌟 विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.