सिरसा: खेत से लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

सिरसा के गांव छतरियां में 22 वर्षीय युवक अशोक की बेरहमी से हत्या। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मुकेश और साथियों पर हत्या का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में 22 वर्षीय  युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अशोक के रुप में हुई है। अशोक रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी मुकेश और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। अशोक पर लाठी डंडो से ताबड़तोड़ वार किए। बुरी तरह घायल करने के बाद उसे खून से लथपथ छोड़ मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। आनन-फानन में लोग अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां आज सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलने पर बडागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.