50 हजार का इनामी पति सौरभ आनंद अरेस्ट, मृतका की बहन ने उठाए पुलिस पर सवाल

1 मई से फरार 50 हजार के इनामी आरोपी पति सौरभ आनंद को सिविल लाइन पुलिस ने 117 दिन बाद गिरफ्तार किया। सूचना देने वाले 3 युवकों को मिलेगा इनाम।

हिसार: शिक्षिका सोनिया हत्याकांड में हिसार सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति सौरभ आनंद को एक सौ सतरह दिन बाद गिरफ्तार किया कर लिया है. एक मई को पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था. सौरभ आनंद हिसार में किसी स्थान पर घुम रहा था. इस दौरान किसी ने उसे देखा लिया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

शिक्षिका सोनिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: इस दौरान सोनिया का भाई बहन व अन्य रिश्ते थाने में पहुंच गए. मृतका की बहन शालू ने कहा कि जिन लोगों ने सौरभ की पहचान बताई है. इसके लिए वो उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करती हैं. शालू ने कहा कि पुलिस जांच पर सवालिया निशान उठता है. आखिरकार इनते दिन बाद भी पुलिस क्यों नहीं ढूंढ पाई थी. उसने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजी मिलनी चाहिए.

पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी: शालू ने कहा कि पुलिस कहती थी कि उनकी टीम लगी हुई है, परंतु टीम अभी पुलिस उसे क्यों नहीं पकड़ा था. वो भागता रहा. वहीं थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने कहा कि सौरभ पर पचास हजार रुपये का इनाम था और पुलिस की अलग अलग टीम लगी हुई थी. जिन तीन लड़कों ने उसकी पहचान बताई है. उन्हें पचास हजार के नाम की राशि दी जाएगी. अब पुलिस पूछताछ करेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.