पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 30 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 30 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अक्टूबर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 19:26 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 09:05 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* कौलव – 08:47 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शिव – 20:41 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 21:17
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:04
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी पंचमी 19:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , शुभ शुक्रवार , माता लक्ष्मी व्रत , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि श्री चिन्मयसागर जी समाधि (जैन) , राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि (पंचांग अनुसार) , वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती , स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस , बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA) , विश्व ऑडियो ड्रामा दिवस , अफ्रीकी खाद्य सुरक्षा दिवस , अनौपचारिक राष्ट्रीय चेकलिस्ट दिवस (USA) , अनौपचारिक राष्ट्रीय कैंडी कॉर्न दिवस (USA) , विश्व लेमूर दिवस (अक्टूबर के अन्तिम शुक्रवार को ) , नेवादा दिवस (Nevada Day , अक्टूबर के अन्तिम शुक्रवार को) व अंतरराष्ट्रीय अनौपचारिक दिवस फ्रेंकस्टीन शुक्रवार (Frankenstein Friday , अक्टूबर का आखिरी शुक्रवार)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 16:59 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:12 से , त्रिपुष्कर योग 16:58 से , गुरू मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में 12:02 पर , शुक्र बाल्यत्व समाप्त 27:15 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:58 से 27:55 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ज्ञानान्वितेषु युक्तेषु*
*शास्त्रज्ञेषु कृतात्मसु ।*
*न तेषु सज्जते स्नेहः*
*पद्मपत्रेष्विवोदकम् ॥*
★महाभारत अरण्यपर्व 02-33
*अर्थात् 👉*
_जो ज्ञानी, योगयुक्त, शास्त्रज्ञ तथा मन को वश में रखने वाले हैं, उन पर आसक्ति का प्रभाव उसी प्रकार नहीं पड़ता, जैसे कमल के पत्ते पर जल नहीं ठहरता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 अक्टूबर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा लेकिन आराम कर पाओगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। व्यस्त रहेंगे। मित्र से वार्तालाप सकारात्मक रहेगा। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1766 – न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।
1768 – उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।
1772 – कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।
1905 – तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 –  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 – स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2013 –  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।
2016 – कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।
2019 – पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।
2020 – तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।
2020 – भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
2022 – रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले अनाज सौदे को स्‍थगित किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की।
2024 – भारत में वैज्ञानिकों द्वारा भूमध्यरेखीय आयनमंडल प्रक्रियाओं को समझने के लिए मॉडल विकसित किया गया।
2025 – बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान ‘मोनथा’ में बदल गया था।

*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1218 – सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।
1735 – जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।
1751 –  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।
1821 – प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।
1853 – प्रमथनाथ मित्र – भारत की क्रांतिकारी संस्था ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
1882 – विलियम फ्रेडरिक “बुल” हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।
1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।
1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1908 – श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।
1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।
1922 – भाई महावीर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1952 – दिलीप ताहिल – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।
1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।
1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
1990 – राही सरनोबत – भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़।

*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।
1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।
1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती – महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।
1910 – अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।
1963 – श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।
1974 – बेगम अख़्तर – भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।
1984 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1990 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1990 – राजाराम वांकुडरे शांताराम – एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे।
2011 – अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे।
2014 – वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प (80) का निधन हुआ।
2020 – वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हुआ।
2020 – बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।
2021 – यूसुफ हुसैन – भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
2022 – पीटर डी सावरी, अंग्रेजी शिपिंग और संपत्ति व्यवसायी (78) का निधन हुआ।
2023 – रूसी जिमनास्ट व्लादिमीर मार्केलोव (66)  का निधन हुआ।
2024 – कोलम्बियाई फुटबॉल मिडफील्डर पेड्रो सार्मिएन्टो (68) की पॉलीसिथेमिया से मृत्यु हुई।

*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मुनि श्री चिन्मयसागर जी समाधि (जैन)।
🌟 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि (पंचांग अनुसार)।
🌟 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।
🌟 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।
🌟 बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।
🌟 विश्व ऑडियो ड्रामा दिवस।
🌟 अफ्रीकी खाद्य सुरक्षा दिवस।
🌟 अनौपचारिक राष्ट्रीय चेकलिस्ट दिवस (USA)।
🌟 अनौपचारिक राष्ट्रीय कैंडी कॉर्न दिवस (USA)।
🌟 विश्व लेमूर दिवस (अक्टूबर के अन्तिम शुक्रवार को )।
🌟 नेवादा दिवस (Nevada Day , अक्टूबर के अन्तिम शुक्रवार को)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय अनौपचारिक दिवस फ्रेंकस्टीन शुक्रवार (Frankenstein Friday , अक्टूबर का आखिरी शुक्रवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.