पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 नवम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 11:05 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 27:30 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* विष्टि – 11:05 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* ब्रह्म – 08:00 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:34
*🌄सूर्यास्त-* 17:34
*🌙चन्द्रोदय-* 26:41
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 11:05 तक पश्चात् एकादशी शुरु , शुभ बुधवार , विघ्नकारक भद्रा 11:04 तक , मशीनरी प्रारंभ / दुकान प्रारम्भ / विद्यारंभ शुभ मुहूर्त (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री वासुदेव बलवंत फड़के जन्मदिन , श्री झोलेबाबा पुण्यतिथि – चिखली (अकोला/वाशिम) , श्री बापूराव महाराज खातखेडकर पुण्यतिथि (नागपूर) , श्री उदासी महाराज पुण्यतिथि – सिनगांव जहागीर (बुलढाणा) , महान गणितज्ञा श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती , श्री छबीलदास मेहता जयन्ती , यूज़ योर कॉमन सेंस डे (Use Your Common Sense Day) व राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस (National Stress Awareness Day , UK / USA , नवंबर के पहले बुधवार को )।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 10:37 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्स पूजा , गोवत्सद्वादशी (प्रदोषव्यापिनी द्वादशी में) , वसु द्वादशी , बीछ बारस , शुक्र (वक्री) कन्या राशि में 25:19 पर , वैधृति पुण्यम् ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते*
*पूज्यानां तु विमानना।*
*त्रीणि तत्र प्रवर्तन्ते*
*दुर्भिक्षं मरणं भयं ॥*
*भावार्थ 👉*
_जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 नवम्बर 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । धन संबंधी मामले में लाभ हो सकता है। मातापिता या घर वालों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें , नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वु ,वी , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1509 – अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
1619 – फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1737 – टिएट्रो डि सान कार्लो नेपल्स का उद्घाटन किया गया।
1819 – माओरी चीफ्स होंगी हाका और रीवा ने 13,000 एकड़ (5260 हेक्टेयर) जगह चर्च मिशनरी सोसाइटी को केरियारी, न्यूजीलैंड में बेचीं।
1822 – दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856 – जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875 – अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1984 – ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1997 – सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2003 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई।
2008 – केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।
2008 – चन्द्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुँचा।
2008 – बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015 – दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत। पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।
2016 पेरिस ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।
2019 – राष्ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों की द्विवार्षिक बैठक कोलम्बो में शुरू हुई।
2019 – कश्मीर – एक करोड़ रुपए ले जा रही वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 बैंक कर्मचारियों की मौत।
2020 – डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केन्द्र से पिनाका एमके- I रॉकेट का सफल परीक्षण किया।
2021 – फ़ुमिओ किशिदा जापान के प्रधानमंत्री बने।
2021 – ब्रिटेन ने कोविड महामारी के उपचार के लिए विश्व की पहली गोली मोल्नुपिराविर को मंजूरी दी।
2022 – मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारत-कोरिया गणराज्य (आरओके) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) उन्नयन बातचीत का 9वां दौर सियोल में 3 से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया।
2023 – कोच्चि में भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 1 अधिकारी की मौत व पायलट गंभीर हुआ।
2023 – नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती। मौत का आंकड़ा 157 पार पहुंचा।
2024 – उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गरने से 36 की मौत व 6 लोग घायल हुए।
2024 – आगरा में एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान।
2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन व मालगाड़ी की टक्कर से लगभग 11 लोगों की मृत्यु व कई अन्य नागरिक घायल हुए।
*4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1845 – वासुदेव बलवन्त फड़के – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1876 – भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1889 – जमनालाल बजाज – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1911 – सुदर्शन सिंह चक्र – महान भक्त हृदय साधक, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक एवं सिद्ध संत थे।
1925 – छबिलास मेहता गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री।
1925 – कार्लोस गोंजालेज वालेस एसजे, ( फादर वालेस ) एक स्पेनिश – भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।
1925 – ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।
1929 – शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ।
1932 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार।
1934 – विजया मेहता – भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।
1937 – कलामण्डलम सत्यभामा -एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।
1955 – डेविड जे जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेताभ
1955 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1970 / 1971 – तब्बू -(तबस्सुम हाशमी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।
*4 नवंबर को हुए निधन👉*
1970 – शंभू महाराज – कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।
2015 – बिमल प्रसाद – एक भारतीय इतिहासकार थे ।
2020 – बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हुआ।
2021 – मैक्सिकन संगीतकार और लेखक मारियो लाविस्टा का 78 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – डॉव फिनस्टरवाल्ड, अमेरिकी गोल्फ़र का 93 वर्ष की आयु में निधन।
2024 – भारतीय आवासीय विद्यालय सत्य और सुलह आयोग के नेतृत्व कर्ता , कनाडाई व अनिशिनाबे सीनेटर और वकील मरे सिंक्लेयर (73) का निधन हुआ।
2025 – हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदूजा (85) का निधन हुआ।
*4 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री वासुदेव बलवंत फड़के जन्मदिन।
🌟 श्री झोलेबाबा पुण्यतिथि – चिखली (अकोला/वाशिम)।
🌟 श्री बापूराव महाराज खातखेडकर पुण्यतिथि (नागपूर)।
🌟 श्री उदासी महाराज पुण्यतिथि – सिनगांव जहागीर (बुलढाणा)।
🌟 महान गणितज्ञा श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती।
🌟 श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।
🌟 यूज़ योर कॉमन सेंस डे (Use Your Common Sense Day)।
🌟 राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस (National Stress Awareness Day , UK / USA , नवंबर के पहले बुधवार को )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*