Indirapuram News: इंदिरापुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, डासना गेट के युवक के पैर-कंधे में फ्रैक्चर

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आम्रपाली स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वरुण वर्मा को टक्कर मार दी। युवक के पैर और कंधे में फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। डासना गेट निवासी विरेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 मई को सुबह उनका बेटा वरुण वर्मा इंदिरापुरम से घर लौट रहा था। आम्रपाली स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बेटे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के दाएं पैर और बाएं कंधे में फ्रैक्चर हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.