Legends Premier League: गाजियाबाद टाइटंस ने गाजियाबाद चैलेंजर्स को 21 रन से हराया
गाजियाबाद के दीवान क्रिकेट मैदान में लेजेंड्स प्रीमियर लीग का रोमांच। गाजियाबाद टाइटंस ने फिरोज चौधरी के ऑलराउंड प्रदर्शन (64 रन, 5 विकेट) से दर्ज की शानदार जीत।
गाजियाबाद। नंदीग्राम स्थित दीवान क्रिकेट मैदान में चल रही लेजेंस प्रीमियर लीग में शनिवार को गाजियाबाद टाइटंस और गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच में गाजियाबाद टाइटंस ने 21 रन से बाजी मारी।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद टाइटंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन का स्कोर बनाया। फिरोज चौधरी ने 64, मौहम्मद लुकमान ने 45 और कप्तान निशांत ने 40 रन बनाए। विरोधी टीम से राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने तीन और जगत सिंह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद चौलेंजर्स की टीम 20 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
सोनू पंडित की 84 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। डॉ. अजय त्यागी ने 41 और पवन ने 23 रन का योगदान दिया। गाजियाबाद टाइटन से गेंदबाज में फिरोज चौधरी ने 5 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।